भारत के पास कुल कितने राफेल हैं, ब्रिटिश मैगजीन के आंकड़ों पर क्यों छिड़ा विवाद

Last Updated: Nov 20, 2026, 22:02 IST

हाल ही में राफेल विमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद राफेल की संख्या को लेकर खड़ा हुआ है। ऐसे में यहां यह जानना जरूरी है कि आखिर पूरा मामला क्या है ? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

राफेल विमान
राफेल विमान

हाल ही में राफेल विमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद ब्रिटिश एविएशन मैगजीन को लेकर हुआ है, जिसमें राफेल विमानों की संख्या कम बताई गई है। इसे लेकर भारतीय वायु सेना ने असहमति जताई है। क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

क्यों छिड़ा है विवाद

नवंबर 2026 में प्रतिष्ठित ब्रिटिश एविएशन मैगजीन 'फ्लाइटग्लोबल' की सालाना डायरेक्टरी में इन विमानों की संख्या कम दिखाए जाने के कारण भारत के रक्षा और राजनीतिक गलियारों में बड़ा विवाद छिड़ गया है। नवंबर 2026 में जारी ब्रिटिश रक्षा और विमानन पत्रिका 'फ्लाइटग्लोबल' की '2027 वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी' में भारतीय वायुसेना के पास सक्रिय राफेल विमानों की संख्या 36 के बजाय घटकर 32 दर्ज की गई।

एक साल के आंकड़ों में अंतर

चौंकाने वाली बात यह रही कि इसी मैगजीन के 2026 एडिशन में भारत के पास 35 एक्टिव राफेल दिखाए गए थे, जिसे नए ए़डिशन में और घटाकर 32 कर दिया गया।

क्या है विवाद का मुख्य कारण

संख्या में 3 विमानों की कमी दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय हलकों में यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या किसी सैन्य अभियान जैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' या दुर्घटना में भारत को राफेल विमानों का नुकसान हुआ है, या फिर वे संचालन से बाहर हो गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने किया आधिकारिक खंडन

भारतीय वायुसेना ने ब्रिटिश मैगजीन की इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक करार दिया है। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि भारत के सभी 36 राफेल विमान सुरक्षित हैं और अपनी पूरी परिचालन क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।वायुसेना ने तर्क दिया कि जिन विमानों की संख्या कम बताई जा रही है, वे न केवल भारतीय वायुक्षेत्र में नियमित उड़ान भर रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

सेना के मुताबकि, निजी डेटाबेस पर आधारित ऐसी विदेशी डायरेक्टरी में पहले भी कई देशों के सैन्य बेड़े से जुड़े आंकड़े गलत रहे हैं, इसलिए इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2026, 22:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News