UP Special TET Result 2026 OUT: यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट जारी, 23,743 अभ्यर्थी हुए पास, डाउनलोड करें सर्टिफिकेट PDF

Last Updated: Nov 21, 2026, 00:11 IST

UP Special TET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) 2026 में कुल 23,743 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें प्राथमिक स्तर के 15,159 और उच्च प्राथमिक स्तर के 8,584 अभ्यर्थी शामिल हैं। यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा में पास उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र (Certificate) पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Special TET Result 2026 जारी, 23,743 अभ्यर्थी सफल, आयोग ने जारी किया आधिकारिक नोटिस।
UP Special TET Result 2026 जारी, 23,743 अभ्यर्थी सफल, आयोग ने जारी किया आधिकारिक नोटिस।

UP Special TET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने आज 20 नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 23,743 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित की गई थी।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 8,584 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस प्रकार दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 23,743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

आयोग के अनुसार, सफल अभ्यर्थी अपनी मार्कशीट और प्रमाण-पत्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी डिजिलॉकर से भी अपना Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Special TET Result 2026 Download PDF Link

UP Special TET Result 2026: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 23,743 अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अनुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 पास हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 8,584 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

UP Special TET Certificate 2026 Download: सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी

आयोग ने सूचना में जानकारी दी है कि सभी सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, सफल अभ्यर्थियों को डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना प्रमाण-पत्र (Certificate) डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।

कहां से डाउनलोड करें UP Special TET Certificate?

सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: www.upessc.up.gov.in

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 21, 2026, 00:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News