झारखंड में हेमंत सोरेन के अलावा इन सभी ने संभाली है मुख्यमंत्री पद की कुर्सी, देखें लिस्ट
झारखंड भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। इस लेख में हम झारखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट देखेंगे।
झारखंड राज्य का गठन बिहार से अलग कर साल 2000 में नवंबर में किया गया था। यह देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपने खनिजों के लिए जाना जाता है। हाल ही में झारखंड राज्य चर्चाओं में रहा है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। इस लेख में झारखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट (2000 से 2026)
झारखंड में सबसे पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रहे हैं। अब तक कुल 13 मुख्यमंत्री रहे हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
| क्र. सं. | मुख्यमंत्री का नाम | कब से | कब तक |
| 1 | बाबूलाल मरांडी | 15 नवंबर 2000 | 17 मार्च 2003 |
| 2 | अर्जुन मुंडा | 18 मार्च 2003 | 2 मार्च 2005 |
| 3 | शिबू सोरेन | 2 मार्च 2005 | 12 मार्च 2005 |
| 4 | अर्जुन मुंडा | 12 मार्च 2005 | 18 सितंबर 2006 |
| 5 | मधु कोड़ा | 18 सितंबर 2006 | 27 अगस्त 2008 |
| 6 | शिबू सोरेन | 27 अगस्त 2008 | 19 जनवरी 2009 |
| - | राष्ट्रपति शासन | 19 जनवरी 2009 | 30 दिसंबर 2009 |
| 7 | शिबू सोरेन | 30 दिसंबर 2009 | 1 जून 2010 |
| - | राष्ट्रपति शासन | 1 जून 2010 | 11 सितंबर 2010 |
| 8 | अर्जुन मुंडा | 11 सितंबर 2010 | 18 जनवरी 2013 |
| - | राष्ट्रपति शासन | 18 जनवरी 2013 | 13 जुलाई 2013 |
| 9 | हेमंत सोरेन | 13 जुलाई 2013 | 28 दिसंबर 2014 |
| 10 | रघुवर दास | 28 दिसंबर 2014 | 29 दिसंबर 2019 |
| 11 | हेमंत सोरेन | 29 दिसंबर 2019 | 2 फरवरी 2024 |
| 12 | चंपई सोरेन | 2 फरवरी 2024 | 3 जुलाई 2024 |
| 13 | हेमंत सोरेन | 4 जुलाई 2024 | वर्तमान (2026) |
झारखंड का राजनीतिक इतिहास क्या है
झारखंड में बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। वहीं, रघुवर दास झारखंड के पहले और इकलौते गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। राज्य में मधु कोड़ा देश के दूसरे ऐसे राजनेता रहे हैं, जो निर्दलीय विधायक होते हुए मुख्यमंत्री बन गए थे।
झारखंड में राष्ट्रपति शासन
झारखंड में अब तक कुल 3 बार राष्ट्रपति शासन रहा है। यहां 2009, 2010 और 2013 में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.