RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 7, 2026, 20:05 IST

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान प्रथम क्षेणी भर्ती परीक्षा हिंदी विषय का परिणाम जारी किया गया है। 31 मई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026
RPSC 1st Grade Teacher Result 2026

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रथम श्रेणी परीक्षा 2026 का परिणाम 7 अगस्त को जारी किया है। इस लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई को किया गया था। जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। योग्य उम्मीदवारों के साथ - साथ अयोग्य कैंडिडेट्स की भी लिस्ट जारी की गई है। 

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: रिजल्ट जारी 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 7 अगस्त 2026 को प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2025 के हिंदी विषय का परिणाम जारी किया है।  हिंदी विषय के लिए प्रश्न पत्र प्रथम और प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

आरपीएससी प्रथम श्रेणी रिजल्ट 2026 

डाउनलोड लिंक 

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: हाइलाइट्स 

हिंदी विषय की लिखित परीक्षा में सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। आयोग ने कुल 1202 अभ्यर्थियों को पात्रता जाँच के लिए अस्थायी रूप से सूची में शामिल किया है। भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देखें:

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

राजस्थान लोक सेवा आयोग

विभाग

माध्यमिक शिक्षा विभाग

पद का नाम

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा)

परीक्षा का नाम

प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2025

विज्ञापन संख्या

06/Exam/School Lect. & Coach/RPSC/EP-I/2025-26

कुल पद

3225

कुल विषय

27

विषय

हिंदी

हिंदी विषय के पद

710

हिंदी विषय की परीक्षा

31 मई 2026

परिणाम जारी होने की तिथि

7 अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. वेबसाइट के Candidate Information सेक्शन में जाएं।

  3. यहां Results विकल्प का चयन करें।

  4. School Lecturer (School Education) 2025 परीक्षा खोलें।

  5. संबंधित विषय के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  6. परिणाम PDF खुलने के बाद Ctrl+F विकल्प का इस्तेमाल करें।

  7. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  8. रोल नंबर मिलने पर PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 7, 2026, 20:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News