8th Pay Commission Pensioners Demands: पेंशनर्स की क्या हैं 5 प्रमुख मांगें? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 27, 2026, 19:08 IST

फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन्स (FCPA) ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशन संशोधन, रिटायरमेंट बेनिफिट्स और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी 11 मांगें रखी गई हैं। इनमें से 5 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं। 

पेंशनर्स की क्या हैं 5 प्रमुख मांगें?
पेंशनर्स की क्या हैं 5 प्रमुख मांगें?

8th Pay Commission Pensioners Demands: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आयोग की सिफारिशों से सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव की संभावना है। वहीं पेंशनर्स के एक संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए। चलिए देखते है 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट। 

बता दें कि Forum of Civil Pensioners Associations (FCPA) ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशन संशोधन, रिटायरमेंट बेनिफिट्स और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी 11 मांगें रखी गई हैं। इनमें से 5 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं। 

पेंशनर्स की 5 प्रमुख मांगें कौन सी है? 

1. पेंशन वैलिडेशन कानून वापस लेने की मांग

संगठन ने Finance Act, 2025 के तहत लागू Validation of Pension Rules Act, 2025 को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है।

2. पुराने पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग में शामिल करना

FCPA चाहता है कि आयोग के Terms of Reference (ToR) में बदलाव कर 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधन को भी शामिल किया जाए।

3. पुरानी पेंशन योजना बहाल हो

संगठन ने 1 जनवरी 2004 या उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए Old Pension Scheme (OPS) बहाल करने की मांग की है। साथ ही NPS और UPS को बंद करने की बात कही है।

4. बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेट हो

बैंक कर्मचारियों की पेंशन में समय-समय पर संशोधन करने की मांग की गई है। इसके लिए RBI की पेंशन व्यवस्था जैसा मॉडल अपनाने का सुझाव दिया गया है।

5. 20% अंतरिम पेंशन राहत मिले

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मौजूदा पेंशन पर कम से कम 20% अतिरिक्त राहत देने की मांग की गई है।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकती हैं। वहीं, बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान नवंबर 2027 से शुरू होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक 22 महीनों का एरियर बन सकता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News