Jammu Kashmir Winter Vacation 2026: जम्मू कश्मीर में 30 से बंद होंगे प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल, 9वीं-12वीं का शेड्यूल भी जारी
J&K School Winter Holidays 2026-27: कश्मीर संभाग के स्कूलों में विंटर वेकेशन के अंदर प्री-प्राइमरी से 8वीं तक 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 और 9वीं से 12वीं तक 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक छुट्टियां रहेंगी। शिक्षकों को छुट्टियों के दौरान शैक्षणिक कार्यों के लिए उपलब्ध रहने और स्कूल खुलने से 4 दिन पहले रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
Kashmir Winter Vacation 2026: जम्मू की घाटी में बढ़ती ठंड और गिरते पारे के बीच डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर (DSEK) ने कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों 12वीं तक के लिए Winter Vacation 2026-27 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। शुक्रवार यानी 27 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अंदर यह छुट्टी अलग-अलग स्टेजों के रूप से लागू की जा रही है।
नए नोटिस के अनुसार, प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए विंटर वेकेशन 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। श्रीनगर में कम से कम तापमान शून्य से नीचे (-2.0°C तक) लुढ़कने के बीच इस फैसले से बच्चों को खुशी मिली है।
Kashmir Schools Winter Vacation 2026: क्लास-वाइज पूरा शेड्यूल
DSEK द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अलग-अलग क्लासेस के लिए छुट्टियों की डेट्स नीचे दी गई इस टेबल में शामिल हैं:
| क्लास ग्रुप | विंटर वेकेशन छुट्टियां शुरू | विंटर वेकेशन छुट्टियां समाप्त | स्कूल खुलने की एक्सपेक्टेड डेट |
| प्री-प्राइमरी से 8वीं | 30 नवंबर 2026 | 28 फरवरी 2027 | 1 मार्च 2027 |
| 9वीं से 12वीं | 14 दिसंबर 2026 | 22 फरवरी 2027 | 23 फरवरी 2027 |
टीचर और संस्था प्रमुखों के लिए DSEK के सख्त निर्देश
छुट्टियों के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था और स्कूल खुलने की तैयारियों को लेकर निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:
- अकादमिक कार्यों के लिए उपलब्धता: अवकाश अवधि के दौरान सभी शिक्षण संकाय (Teaching Faculty) किसी भी शैक्षणिक गतिविधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।
- स्कूल खुलने से 4 दिन पहले रिपोर्टिंग: शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल दोबारा खुलने की तिथि से 04 दिन पहले अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित हों ताकि कक्षाएं शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें।
- नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: निदेशालय ने चेतावनी दी है कि निर्धारित कार्यक्रम के पालन में संस्था प्रमुखों या शिक्षण स्टाफ की ओर से किसी भी प्रकार की चूक होने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.