8वीं पास हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं उनकी होने वाली पत्नी और सपा सांसद प्रिया सरोज

Last Updated: Nov 27, 2026, 18:34 IST

क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह यूपी की मछलीशहर सीट लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद है।     

कौन हैं युवा सांसद प्रिया सरोज? चलिए देखें उनका करियर
कौन हैं युवा सांसद प्रिया सरोज? चलिए देखें उनका करियर

क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार छक्कों से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं और राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

दोनों की शादी को लेकर जहां क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, वहीं लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज कितने पढ़े-लिखे हैं। रिंकू सिंह ने आठवीं तक पढ़ाई की है, जबकि प्रिया सरोज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की है।

8वीं पास हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई है। शुरुआती दिनों में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलने का सपना नहीं छोड़ा। लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर आज वह भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं।

कौन हैं युवा सांसद प्रिया सरोज? 

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के करखियांव गांव में हुआ था। उनका परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

प्रिया की मां का नाम मुन्नी देवी है। उनके परिवार में एक भाई धनंजय सरोज और तीन बहनें हैं। बचपन से ही राजनीतिक माहौल में रहने के कारण प्रिया को राजनीति को करीब से देखने और समझने का मौका मिला। हालांकि, शुरुआत में उनका इरादा राजनीति में आने का नहीं था। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया ग्रेजुएशन, फिर बनीं वकील

प्रिया सरोज पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से BA की डिग्री हासिल की। 

स्नातक के बाद प्रिया ने कानून की पढ़ाई करने का फैसला लिया। उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB किया। कानून की डिग्री मिलने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की और हाईकोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस की।

कोविड-19 महामारी के दौरान प्रिया सरोज न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही थीं। वह ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और राजनीति में उनकी एंट्री हो गई।

25 साल की उम्र में बनीं लोकसभा सांसद

प्रिया सरोज ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की शुरुआत अपने पिता के चुनाव प्रचार से की थी। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने पिता के साथ प्रचार किया और इस दौरान उन्हें चुनावी राजनीति का अनुभव मिला।  

इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें मछलीशहर सीट से उम्मीदवार बनाया। प्रिया सरोज ने भाजपा के बीपी सरोज को हराकर जीत दर्ज की। महज 25 साल की उम्र में सांसद बनने के बाद वह देश की युवा महिला नेताओं में शामिल हो गईं।

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी। अब दोनों 4 दिसंबर 2026 को शादी करने जा रहे हैं। शादी का आयोजन लखनऊ के रमाडा होटल में प्रस्तावित है। 

इस खास मौके पर क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह में करीब 2,000 मेहमानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 17:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News