Current Affairs One-Liners 29 Jan 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, गणतंत्र दिवस परेड 2026 आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
- आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है- 7.4%
- आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, FY25 में कोयला उत्पादन कितने मिलियन टन रहा- 1,047.52 मिलियन टन
- आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात FY22 में 7वें से FY25 में किस स्थान पर पहुंचा- तीसरे
- UIDAI के नए आधार ऐप को हाल ही में किसने लॉन्च किया- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद
- गणतंत्र दिवस परेड 2026 में किसे सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों का पुरस्कार मिला- भारतीय नौसेना और दिल्ली पुलिस
- गणतंत्र दिवस परेड 2026 में किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता- महाराष्ट्र
- आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, पीएमजेडीवाई के अंतर्गत मार्च 2025 तक कितने बैंक खाते खोले गए- 55 करोड़ 2 लाख
- आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारत विश्व में सबसे बड़ा जमा प्राप्ति वाला देश बना जो कि कितना है- 135.4 बिलियन अमरीकी डॉलर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation