UPTET Admit Card 2026, Sarkari Result OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून 2026 को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार, 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय आदि को अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यहां क्लिक करें- UPTET Admit Card 2026 Download Link
UPTET Admit Card 2026-हाइलाइट्स
UPTET परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) तथा उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र, यूपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय का नाम |
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
|
परीक्षा का नाम |
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
|
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि |
30 जून 2026 |
|
यूपीटीईटी परीक्षा तिथि 2026 |
02, 03 और 04 जुलाई 2026 |
|
परीक्षा का स्तर |
राज्य स्तर |
|
पेपर |
पेपर 1 (कक्षा 1-5), पेपर 2 (कक्षा 6-8) |
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन (OMR आधारित) |
|
प्रश्न प्रकार |
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) |
|
कुल प्रश्नों की संख्या |
150 |
|
कुल अंक |
150 |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
upessc.up.gov.in |
यूपी टीईटी एग्जाम 2026 कितने शिफ्टों में होगा?
UPESSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी टीईटी एग्जाम 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
UPTET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जो यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट को 2 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Services सेक्शन में 'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।, इसमें दी गई जानकारी को चेक करें और प्रिंट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation