UPSC Recruitment 2026: 212 पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन की प्रक्रिया
UPSC Vacancy 2026: UPSC ने सहायक प्रोफेसर के साथ कई पोस्ट पर वैंकेसियों की नोटिफिकेशन जारी की है। छात्र कल यानी 12 सितंबर से इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र अन्य डिटेल्स के लिए वेबसाइट upsc.gov.in से जानकारी हासिल करें।
UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन नंबर 11/2026 के अंदर कुल 212 अलग-अलग पोस्ट पर डायरेक्ट भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल विशेषज्ञ, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लॉ ऑफिसर और असिस्टेंट एडिटर जैसे कई जरूरी पोस्ट शामिल हैं।
योग्य और इच्छुक छात्र कल यानी 12 सितंबर 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल upsc.gov.in का इस्तेमाल करें। साथ ही, इन पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट 2 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के अधीन आने वाले पोस्ट के लिए छात्र केवल 9 अक्टूबर 2026 तक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026 की कई पोस्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
UPSC Vacancy 2026 की अलग-अलग पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ अन्य ओर डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| भर्ती संगठन | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| विज्ञापन नंबर | Advt No. 11/2026 |
| कुल वैंकेसी | 212 पोस्ट |
| प्रमुख पोस्ट | Assistant Public Prosecutor (140 पोस्ट), Specialist Assistant Professor (General Medicine - 60 पोस्ट), Law Officer |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 12 सितंबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 02 अक्टूबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक साथ ही, लद्दाख पोस्ट के लिए: 09 अक्टूबर 2026 तक |
| रजिस्ट्रेशन फीस | 25 (महिला/SC/ST/PwBD के लिए कोई फीस नहीं |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UPSC Recruitment 2026 Online Form कब से कर सकेंगे फील?
UPSC की इस भर्ती में शामिल सभी छात्रों के लिए प्रक्रिया को कल यानी 12 सितंबर से शुरू किया जाएगा। साथ ही, छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने से पहले संबंधित पोस्ट की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एक्सपीरियंस और अन्य चीजों को ध्यान से जांचना चाहिए।
UPSC ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि पोस्ट के अनुसार पात्रता मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को पढ़ना चाहिए.
UPSC Recruitment 2026, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कहां करें?
UPSC के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल upsconline.nic.in के माध्यम से सभी छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, भर्ती से जुड़ी डिटेल्ड विज्ञापन और आवश्यक निर्देश के बारे में जानने के लिए वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
UPSC Recruitment 2026 Notification 2026
VITES ONLINE RECRUITMENT APPLICATIONS FOR RECRUITMENT BY SELECTION TO THE FOLLOWING POSTS | यहां क्लिक करें |
UPSC Recruitment 2026 Online Form Link
UPSC Recruitment 2026 Online Form Link | यहां क्लिक करें |
पोस्ट-वाइज रिक्ति डिटेल्स और एलिजिबिलिटी
- Assistant Public Prosecutor (140 पोस्ट): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (LLB) में डिग्री और 3 साल का वकालत (Bar Practice) का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, अधिकतम आयु सीमा 35 साल की है।
- Specialist Grade III Assistant Professor (General Medicine - 60 पोस्ट): MBBS के साथ संबंधित सब्जेक्ट में MD/DNB और 3 साल का टीचिंग का अनुभव हो। साथ ही, अधिकतम आयु सीमा 40 साल की तय की गई है।
- Public Law Officer / Law Officer (UT of Ladakh - 04 पोस्ट): लॉ डिग्री (LLB) के साथ 2 साल का वकालत का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा से आयु सीमा 40 साल की होनी है।
- Assistant Editor & Other Specialist Posts: संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन /डिग्री/डिप्लोमा और कार्यानुभव होना चाहिए।
सेलेक्शन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
-
शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू: यह भर्ती 'Selection by Interview' मोड के अंदर आती है। यदि रजिस्ट्रेशन की संख्या अत्यधिक होती है, तो आयोग स्क्रीनिंग/रिक्रूटमेंट टेस्ट (Recruitment Test) का आयोजन कर सकता है।
-
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:
- छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए upsconline.nic.in पोर्टल पर विजिट करें। साथ ही, One Time Registration (OTR) को पूरा करें।
- फिर, Advertisement No. 11/2026 को चुनें और अपनी जानकारी को फिल करें।
- सेलेक्ट करने के बाद सभी आवश्यक शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स, लाइव फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
- यदि लागू हो, तो 25 रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
- फीस जमा करते ही फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकाल लें।
-
OTR जरूरी प्रक्रिया: UPSC के किसी भी फॉर्म को भरने से पहले छात्रों के पास OTR (One Time Registration) होना जरूरी है। यदि आपने पहले OTR बनाया है, तो सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
-
लास्ट टाइम के ट्रैफिक से बचें: 02 अक्टूबर 2026 शाम 6:00 बजे तक ही रजिस्ट्रेशन को स्वीकार किए जाएंगे। सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए छात्र समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
छात्र UPSC की अल-अलग पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले इन निम्नलिखित डिटेल्स को जरूर चेक कर लें।
1. संबंधित पोस्ट के लिए तय शैक्षणिक योग्यता
2. पोस्ट के अनुसार आयु सीमा
3. जरूरी अनुभव, यदि लागू हो
4. आरक्षण और कैटेगरी से संबंधित पात्रता
5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स
6. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
7. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में फील की गई सही जानकारी
यहां भी पढ़े: ISRO Admit Card 2026 जारी: UDC, PA और Stenographer Hall Ticket Link यहां से पाएं
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.