UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन जारी, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: Sep 11, 2026, 13:41 IST

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: यूपीएसएसएससी ने सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें।

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन जारी
UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन जारी

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 21/2026 के तहत सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 5 अक्टूबर तक आवेदन पूरा करना होगा। 

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

यूपीएसएसएससी की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी किया गया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

UPSSSC Senior Instructor Notification 2026 Pdf download link 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यूपीएसएसएससी सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ डाउनलोड करें

UPSSSC Senior Instructor Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

यूपी में सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 अभियान के तहत कुल 132 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती बोर्ड 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

विज्ञापन संख्या 

21/2026 

पद का नाम 

सीनियर इंस्ट्रक्टर

विभाग का नाम 

महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्यविकास संस्थान 

पदों की संख्या 

132

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

10 सितंबर, 2026

रजिस्ट्रेशन करने की डेट 

14 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Senior Instructor Qualification: पात्रता मानदंड 

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

शैक्षणिक योग्यता - 

विशेषज्ञता

योग्यता 

कृषि इंजीनियरिंग

कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, जिसमें कम से कम 50% अंक हों।

प्लांट का संरक्षण

कृषि में बीएससी (कम से कम 50% अंकों के साथ)

बागवानी विज्ञान

कृषि में बीएससी (कम से कम 50% अंकों के साथ)

पशुपालन

बी.वी.एस.सी. एवं ए.एच. या बी.एस.सी. पशुपालन में कम से कम 50% अंक।

कृषिविज्ञान

कृषि में बीएससी (कम से कम 50% अंकों के साथ)

महिला कल्याण

गृह विज्ञान/गृह अर्थशास्त्र/पोषण/खाद्य में बीएससी की डिग्री में कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं।

सहयोग

अर्थशास्त्र में एम.ए./कृषि अर्थशास्त्र में एम.एससी./एम.कॉम. में कम से कम 50% अंक।

पंचायत

अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर/समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर/कृषि अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर (कम से कम 50% अंकों के साथ)

मृदा विज्ञान

कृषि में बीएससी (कम से कम 50% अंकों के साथ)

कृषि

कृषि में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें कम से कम 55% अंक हों।

कृषि विस्तार

कृषि में बीएससी (कम से कम 50% अंकों के साथ)

सार्वजनिक स्वास्थ्य

स्नातक की डिग्री + राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वच्छता निरीक्षक परीक्षा प्रमाणपत्र

उत्पादन

कृषि/यांत्रिक/विद्युत/सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिग्री, या संबंधित डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव।

आयु सीमा - 

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 तक की जाएगी। 

मानदंड

आयु

न्यूनतम आयु

21 साल

अधिकतम आयु

40 वर्ष

उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग

5 साल की छूट

कुशल खेल व्यक्तियों

5 साल की छूट

पूर्व सैनिक

नियमों के अनुसार

दिव्यांग उम्मीदवार

15 साल तक की छूट

राज्य सरकार के कर्मचारी

5 साल तक की छूट

UPSSSC Senior Instructor Selection Process: चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • पीईटी स्कोर 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट

  • लिखित परीक्षा

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 11, 2026, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News