Live

UPSC Final Result 2025-26 LIVE: यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा Direct Link

Vijay Pratap Singh
Mar 5, 2026, 20:41 IST

UPSC CSE Final Result 2025-26: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। 27 फरवरी को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए IAS, IPS और IFS सहित कुल 979 पदों पर चयन किया जाएगा। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध PDF मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही टॉपर्स के नाम, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची भी जारी की जाएगी। 

UPSC CSE Final Result 2025-26
UPSC CSE Final Result 2025-26

HIGHLIGHTS

  • UPSC CSE Final Result 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा।
  • इस भर्ती के माध्यम से IAS, IPS और IFS सहित 979 पदों पर चयन किया जाएगा।
  • रिजल्ट के साथ UPSC Merit List PDF, Topper List और Category-wise Cut Off Marks भी जारी होंगे।

UPSC CSE Final Result 2025-2026, Sarkari Result: Union Public Service Commission (UPSC) जल्द ही यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025 घोषित करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट-upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर यूपीएससी रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2025 PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए जाएंगे, जिन्हें देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service और Indian Foreign Service में नियुक्ति के लिए चुना जाएगा।

UPSC Civil Services Examination 2025 के लिए कुल 979 वैकेंसी घोषित की गई थीं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Civil Services (Main) Examination का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक किया गया था, जबकि Personality Test (Interview) 26 फरवरी 2026 को पूरा हुआ। फाइनल रिजल्ट के साथ ही आयोग यूपीएससी सीएसई टॉपर लिस्ट 2025, यूपीएससी कट ऑफ मार्क्स 2025, UPSC Topper Name List और UPSC मेरिट लिस्ट PDF भी जारी करेगा। 

UPSC Final Result 2025-26 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में “Final Result: Civil Services Examination, 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।

  • सूची में अपना नाम जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

  • आगे के उपयोग के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज को सेव करके समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Mar 5, 2026, 20:41 IST

    UPSC Result 2025: IAS, IPS, IRS, IFS ट्रेनिंग की पूरी जानकारी – यहां जानें सबकुछ

     IAS की ट्रेनिंग Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration में होती है, जो मसूरी में है।
    • IPS अफसरों की ट्रेनिंग Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy में होती है, जो हैदराबाद में स्थित है।
    • IRS (टैक्स विभाग) की मुख्य ट्रेनिंग National Academy of Direct Taxes में होती है, जो नागपुर में है।
    • IRS (कस्टम्स और इनडायरेक्ट टैक्स) की ट्रेनिंग National Academy of Customs, Indirect Taxes and Narcotics में होती है, जिसका मुख्य कैंपस आंध्र प्रदेश में है।
    • IFS की ट्रेनिंग Indira Gandhi National Forest Academy में होती है, जो देहरादून में स्थित है।

  • Mar 5, 2026, 20:40 IST

    UPSC Final Result 2025: पहली बार बदला गया UPSC एग्जाम का नियम – जानिए क्या है नया

    Union Public Service Commission ने सिविल सेवा परीक्षा में नए बदलाव किए हैं। अब परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का फेस ऑथेंटिकेशन होगा, जो अनिवार्य रहेगा। परीक्षा की प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पहचान सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि जांच और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकें।

  • Mar 5, 2026, 20:37 IST

    UPSC CSE Final Result 2025: upsc.gov.in पर मिलेगा यूपीएससी फाइनल रिजल्ट पीडीएफ लिंक

    UPSC का CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार “What’s New” या फाइनल रिजल्ट सेक्शन में जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें मेरिट लिस्ट के साथ सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम दिए होंगे। परिणाम आने के बाद उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Mar 5, 2026, 18:22 IST

    UPSC Result 2025: UPSC रिजल्ट 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?

    • सबसे पहले Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज के ‘What’s New’ सेक्शन में ‘UPSC Final Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

    • तीनों स्टेज क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की सूची PDF में देखने के लिए ‘UPSC Final Result 2025’ बटन दबाएं और PDF डाउनलोड करें।

    • PDF खुलने के बाद CTRL+F का इस्तेमाल करें और अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

    • अगर नाम या रोल नंबर दिखता है, तो आपका चयन हो गया है।

  • Mar 5, 2026, 16:42 IST

    UPSC Result 2025: ई-समन लेटर क्या है और यह कब मिलेगा?

    Union Public Service Commission द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को ई-समन लेटर भेजा जाएगा। इस लेटर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाती है, साथ ही आगे के चरणों और औपचारिकताओं के स्टेप्स बताए जाते हैं, ताकि उम्मीदवार समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकें।

  • Mar 5, 2026, 16:39 IST

    UPSC Final Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या?

    फाइनल रिजल्ट के बाद, Union Public Service Commission की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए ई-समन लेटर दिया जाएगा। इस लेटर में आगे की प्रक्रिया और जरूरी स्टेप्स की पूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे चयनित उम्मीदवार अपनी सेवा जॉइनिंग की औपचारिकताएं पूरी कर सकें।

  • Mar 5, 2026, 15:32 IST

    UPSC Final Result 2025: पिछले 3 सालों का फ़ाइनल रिज़ल्ट ट्रेंड

    • 2024 साइकल में इंटरव्यू 17 अप्रैल 2025 को खत्म हुए और रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को आया।

    • 2023 साइकल में इंटरव्यू 9 अप्रैल 2024 को खत्म हुए और रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 घोषित हुआ।

    • 2022 साइकल में इंटरव्यू 18 मई 2023 को खत्म हुए और रिजल्ट 23 मई 2023 जारी हुआ।

    • हर साल इंटरव्यू खत्म होने के 5–7 दिन के अंदर फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है।

  • Mar 5, 2026, 14:43 IST

    UPSC CSE Final Result 2025 in Hindi: परीक्षा कितने स्टेज में होती है?

    तीनों चरण—प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनालिटी टेस्ट—अब पूरे हो चुके हैं, और देशभर के उम्मीदवार यूपीएससी की फाइनल मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह मेरिट लिस्ट तय करेगी कि किन अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सिविल सेवाओं में चयन मिलेगा।

  • Mar 5, 2026, 14:30 IST

    UPSC CSE Result: पिछले साल टॉप 5 में तीन महिलाएं, इस बार क्या होगा?

    Union Public Service Commission द्वारा आयोजित सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के रिजल्ट में टॉप पांच रैंक होल्डर्स में से तीन महिलाएं थीं। यह इस बात का संकेत है कि देश के सबसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में महिलाओं की भागीदारी और सफलता लगातार बढ़ रही है। 

  • Mar 5, 2026, 14:11 IST

    UPSC Final Result 2025: पिछले साइकिल में कितने रिकमेंड किए गए थे?

    2024 सिविल सेवा भर्ती चक्र में विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई थी। इन उम्मीदवारों को उनकी रैंक और सेवा प्राथमिकताओं के आधार पर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस तथा अन्य केंद्रीय सरकारी विभागों में पद आवंटित किए गए।

  • Mar 5, 2026, 13:47 IST

    UPSC Result: कब हुए इंटरव्यू?

    इंटरव्यू राउंड के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिन्होंने Union Public Service Commission सिविल सेवा मेन्स परीक्षा पास कर ली थी। इंटरव्यू प्रक्रिया 05 जनवरी से शुरू हुई और 27 फरवरी 2026 तक चली। यह चरण चयन प्रक्रिया का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसमें उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक सेवाओं के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है। इंटरव्यू के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

  • Mar 5, 2026, 13:46 IST

    UPSC Final Result 2025 Kab Aayega?

    यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2025 की घोषणा की तिथि अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। सामान्यतः सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ महीनों में घोषित किया जाता है। उम्मीद है कि रिजल्ट आज (5 मार्च 2026) जारी हो सकता है, क्योंकि इंटरव्यू 05 जनवरी से शुरू हुए थे और 27 फरवरी 2026 तक पूरे हुए। दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के बाद मेरिट लिस्ट के साथ फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि परिणाम घोषित होते ही अपडेट वहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Mar 5, 2026, 13:34 IST

    UPSC Final Result: यूपीएससी फाइनल मार्क्स कब और कैसे देखें?

    Union Public Service Commission फाइनल रिजल्ट के साथ मार्क्स जारी नहीं करता। परिणाम घोषित होने के बाद आमतौर पर 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं। मार्क्स देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करें या “Final Marks” सेक्शन में अपना रोल नंबर डालकर विवरण चेक करें। यह सुविधा उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने और आगे की तैयारी के लिए मदद करती है।

     
     
     
  • Mar 5, 2026, 13:31 IST

    UPSC Result 2026: रिजल्ट में Temporary Unfit?

    अगर UPSC सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट में आपको Temporary Unfit घोषित किया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है—यह स्थायी अयोग्यता नहीं होती। ऐसे उम्मीदवारों को इलाज और सुधार के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। उदाहरण के लिए, IPS पद के लिए BMI का मानक ठीक होना जरूरी है, और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए 3–6 महीने का समय मिलता है। उपचार के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे Department of Personnel and Training की वेबसाइट पर अपलोड करें। इसके बाद री-एग्जाम के लिए अपील करनी होगी, और अंतिम निर्णय Appellate Medical Board द्वारा लिया जाएगा।

  • Mar 5, 2026, 13:27 IST

    UPSC CSE 2025-26 के तहत भरी जाने वाली सरकारी नौकरियां

    Union Public Service Commission CSE 2026 के तहत IAS, IPS, IFS, IRS और अन्य सेवाओं के लिए कुल 979 वैकेंसी भरी जाएंगी, और नीचे दी गई तालिका में सभी श्रेणियों के अनुसार वैकेंसी का विवरण दिया गया है।

    श्रेणीवैकेंसी
    सामान्य (UR) 404
    OBC 263
    SC 146
    ST 81
    EWS 97
    PwBD (उपरोक्त में शामिल) 38
    कुल 979
  • Mar 5, 2026, 13:24 IST

    UPSC Result 2026: चयन के बाद शुरू होती है ट्रेनिंग

    चुने गए कैंडिडेट्स विशेष अकादमी में प्रशिक्षण शुरू करेंगे। **IAS अधिकारी मसूरी स्थित Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, IPS अधिकारी हैदराबाद की Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy में पुलिस प्रशिक्षण लेंगे, और IFS अधिकारी नई दिल्ली स्थित Sushma Swaraj Foreign Service Institute में कूटनीतिक प्रशिक्षण शुरू करेंगे। यह प्रशिक्षण उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में कुशल और प्रभावी प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करेगा।

  • Mar 5, 2026, 12:41 IST

    UPSC CSE रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

    • सबसे पहले Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • वेबसाइट पर “Examination” विकल्प पर क्लिक करें और फिर

    • “Active Examinations” या “What’s New” सेक्शन में जाएं।

    • Civil Services Examination Final Result देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • मेरिट लिस्ट PDF फॉर्म में खुल जाएगी।

    • अपना रिजल्ट देखने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।

  • Mar 5, 2026, 12:08 IST

    UPSC Final Result 2025: इंटरव्यू vs पर्सनालिटी टेस्ट

    Union Public Service Commission सिविल सर्विसेज़ के अंतिम चरण को “इंटरव्यू” नहीं बल्कि “पर्सनालिटी टेस्ट” कहता है। इसका कारण यह है कि इस चरण में उम्मीदवारों के ज्ञान की नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व की जांच की जाती है।

    मेन्स परीक्षा में पहले ही विषयों का ज्ञान परखा जा चुका होता है। जबकि पर्सनालिटी टेस्ट में यह देखा जाता है कि उम्मीदवार का आत्मविश्वास कैसा है, सोच कितनी संतुलित है, निर्णय लेने की क्षमता कैसी है और वह दबाव में कैसे प्रतिक्रिया देता है। इसलिए UPSC इसे सिर्फ इंटरव्यू नहीं, बल्कि पर्सनालिटी टेस्ट मानता है।

     
     
  • Mar 5, 2026, 11:58 IST

    UPSC CSE Result 2025: रिजल्ट घोषित होने के बाद क्या होता है?

    UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग की UPSC Civil Services Examination का रिजल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट PDF में होता है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए सूचना भेजी जाती है। इसके बाद Department of Personnel and Training (DoPT) उम्मीदवारों की रैंक और DAF (Detailed Application Form) में दिए गए विकल्पों के आधार पर सर्विस अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू करता है।

    सफल उम्मीदवारों को जल्द ही तय अस्पतालों में मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए जाते हैं। मेडिकल क्लियर होने के बाद सभी चयनित उम्मीदवार Officer Trainees (OTs) के रूप में Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration, मसूरी में होने वाले 15 सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स में शामिल होते हैं।

  • Mar 5, 2026, 11:55 IST

    UPSC Result: टॉपर लिस्ट कब घोषित होगी?

    संघ लोक सेवा आयोग की UPSC Civil Services Examination का टॉपर लिस्ट आमतौर पर फाइनल रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाता है। जब UPSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Final Result PDF जारी करता है, उसी समय ऑल इंडिया रैंक (AIR) के आधार पर टॉपर उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ जाते हैं। इस सूची में AIR-1, AIR-2, AIR-3 समेत टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार शामिल होते हैं।

  • Mar 5, 2026, 11:51 IST

    UPSC Result: यूपीएससी के लिए कितने अटेम्प्ट दिए जाते हैं?

    संघ लोक सेवा आयोग की UPSC Civil Services Examination में अटेम्प्ट की सीमा कैटेगरी के अनुसार तय होती है:

    • General / EWS: अधिकतम 6 बार

    • OBC: अधिकतम 9 बार

    • SC / ST: अटेम्प्ट की कोई सीमा नहीं (उम्र सीमा तक)

    Note: उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

  • Mar 5, 2026, 11:46 IST

    UPSC Final Result PDF में क्या-क्या डिटेल्स मिलेंगी?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की फाइनल रिजल्ट PDF में आमतौर पर ये जानकारी मिलती है:

    1. उम्मीदवार का नाम

    2. रोल नंबर

    3. ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    4. चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

    5. टॉपर उम्मीदवारों की जानकारी

    6. अलग से जारी होने वाली कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी

  • Mar 5, 2026, 11:25 IST

    UPSC CSE Final Result 2025: कैसे बनते हैं IAS और IPS अधिकारी?

    • सबसे पहले उम्मीदवार को Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के लिए आवेदन करना होता है।

    • इसके बाद उम्मीदवार को प्रीलिम्स परीक्षा पास करनी होती है।

    • प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल होते हैं।

    • मेंस परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए बुलाया जाता है।

    • इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

    • मेरिट, रैंक और वरीयता के आधार पर उम्मीदवारों को Indian Administrative Service या Indian Police Service जैसी सेवाएं आवंटित की जाती हैं।

    • चयनित उम्मीदवारों को बाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। 

  • Mar 5, 2026, 11:01 IST

    UPSC Final Result 2025 Kab Aayega?

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Union Public Service Commission का UPSC रिजल्ट 2026, आज 5 मार्च 2026 के जारी होने की उम्मीद है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 2024 साइकिल का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को और 2023 साइकिल का रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। नीचे UPSC फाइनल रिजल्ट 2026 की संभावित तारीख और पिछले वर्षों का ट्रेंड देखा जा सकता है।

    वर्षफाइनल रिजल्ट तिथि
    2025-26 5 मार्च 2026 (संभावित)
    2024 22 अप्रैल 2025
    2023 16 अप्रैल 2024
    2022 23 मई 2023
    2021 30 मई 2022
  • Mar 5, 2026, 10:54 IST

    UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट हाइलाइट्स

    • संगठन: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

    • परीक्षा का नाम: UPSC CSE 2025

    • कुल वैकेंसी: 979

    • UPSC फाइनल रिजल्ट: 5 मार्च 2026

    • UPSC मार्कशीट जारी होने की तिथि: मार्च 2026

    • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार: बाद में सूचित किया जाएगा

    • चयन प्रक्रिया:

      • प्रीलिम्स परीक्षा

      • मेंस परीक्षा

      • इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट)

    • आधिकारिक वेबसाइट: www.upsc.gov.in

  • Mar 5, 2026, 10:45 IST

    UPSC Final Result 2025-26: इतने पदों पर होगी नियुक्ति

    Union Public Service Commission द्वारा जारी होने वाले UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025 के माध्यम से केंद्र सरकार में कुल 979 प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए वैकेंसी की घोषणा UPSC द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते समय की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं और विभागों में नियुक्त किया जाता है।

  • Mar 5, 2026, 10:43 IST

    UPSC Final Result: अगर मेरिट लिस्ट में मेरा नाम नहीं है तो क्या होगा?

    यदि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी फाइनल मेरिट लिस्ट में किसी उम्मीदवार का नाम नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट के कुछ समय बाद आयोग उम्मीदवारों के प्राप्तांक (Marks) भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है, जहां कैंडिडेट्स अपनी परफॉर्मेंस देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि उन्हें किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

    यदि उम्मीदवार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करते हैं और उनके पास प्रयास (Attempt) बाकी हैं, तो वे अगले साल फिर से परीक्षा में शामिल होकर बेहतर तैयारी के साथ सफलता हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

  • Mar 5, 2026, 10:41 IST

    UPSC Final Result 2025: कैंडिडेट्स को सर्विस कैसे दी जाती है?

    सिविल सेवा में सेवा आवंटन (Service Allocation) उम्मीदवार की रैंक, आरक्षण श्रेणी, मेडिकल फिटनेस और भरी गई सेवा वरीयताओं (Service Preferences) के आधार पर किया जाता है। जिन उम्मीदवारों की रैंक बेहतर होती है, उन्हें अपनी पसंदीदा सेवाएं जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service या Indian Foreign Service मिलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए अंतिम मेरिट लिस्ट में अच्छी रैंक हासिल करना उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

  • Mar 5, 2026, 10:36 IST

    UPSC CSE Final Result 2025-26: कब आएगा यूपीएससी रिजल्ट?

    Union Public Service Commission द्वारा आयोजित UPSC Civil Services Examination (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट आज यानि 5 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे।

    फाइनल रिजल्ट PDF मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए होंगे। इसके अलावा आयोग जल्द ही टॉपर्स की सूची, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और टॉपर्स की मार्कशीट भी जारी कर सकता है।

  • Mar 5, 2026, 10:23 IST

    यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025: UPSC चयन प्रक्रिया में मेंस और इंटरव्यू का महत्व

    Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा में फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 1750 अंक और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के 275 अंक को जोड़कर तैयार की जाती है। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

  • Mar 5, 2026, 10:18 IST

    UPSC Final Result 2025-26: पिछले सालों के टॉपर्स

    वर्षटॉपर का नामरैंक
    2024 शक्ति दुबे AIR 1
    2023 आदित्य श्रीवास्तव AIR 1
    2022 इशिता किशोर AIR 1
    2021 श्रुति शर्मा AIR 1
    2020 शुभम कुमार AIR 1
    2019 प्रदीप सिंह AIR 1
    2018 कनिष्क कटारिया AIR 1
    2017 अनुदीप दुरिशेट्टी AIR 1
    2016 नंदिनी के.आर. AIR 1
    2015 इरा सिंघल AIR 1
  • Mar 5, 2026, 10:11 IST

    UPSC CSE Final Result 2025 कैसे चेक करें?

    जैसे ही Union Public Service Commission फाइनल परिणाम घोषित करेगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

    1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में “Final Result: Civil Services Examination, 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।

    4. अपने रोल नंबर या नाम को जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर सर्च करें।

    5. भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

  • Mar 5, 2026, 10:02 IST

    UPSC IAS Final Result 2025: पिछले साल के टॉपर्स के नाम

    पिछले साल Shakti Dubey ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी। उनके बाद Harshita Goyal ने रैंक 2 और Archit Parag ने रैंक 3 प्राप्त की थी। उम्मीदवार UPSC CSE Final Result 2025 से जुड़ी जानकारी के साथ यहां पिछले साल के टॉपर्स की पूरी लिस्ट भी देख सकते हैं।

    रैंकनाम
    1 शक्ति दुबे
    2 हर्षिता गोयल
    3 डोंगरे अर्चित पराग
    4 शाह मार्गी चिराग
    5 आकाश गर्ग
    6 कोमल पुनिया
    7 आयुषी बंसल
    8 राज कृष्ण झा
    9 आदित्य विक्रम अग्रवाल
    10 मयंक त्रिपाठी

UPSC CSE Final Result 2025-26 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Final Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • UPSC CSE Final Result 2025 लिंक चुनें।

  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News