UPPSC RO ARO Typing Test Admit Card 2026 OUT: यूपी RO, ARO टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट PDF लिंक

Last Updated: Feb 12, 2026, 09:49 IST

UPPSC RO ARO Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अगले चरण यानी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2026 जारी
यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2026 जारी

UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अंतर्गत आयोजित होने वाले टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा पास कर ली है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। यूपी RO/ARO टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह भर्ती 411 पदों के लिए है, जिसमें सचिवालय, राजस्व परिषद और लोक सेवा आयोग जैसे विभागों में नियुक्तियां होंगी।

UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO और ARO टाइपिंग टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in या नीचे दिए लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RO/ARO टाइपिंग टेस्ट 16 से 19 फरवरी 2026 तक होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTR नंबर, जन्मतिथि और लिंग डालना जरूरी है।

यहां क्लिक करें:-UPPSC RO, ARO Typing Test Admit Card 2026 Link

ऐसे डाउनलोड करें UPPSC RO/ARO Typing Test Admit Card

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी RO, ARO टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं

  2. होमपेज पर “ Candidate's Corner ” सेक्शन पर क्लिक करें

  3. फिर Download Admit Card पर क्लिक करें

  4. अब स्क्रीन पर Click here to Download Admit Card (Type Test) under Advertisment No.:- A-7/E-1/2023, Department Name:- SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. EXAMINATION for the Post :- SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. EXAM-2023 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

  6. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

  7. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें

यूपी RO, ARO टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड में ये विवरण जरूर चेक करें

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा तिथि व समय

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • फोटो व हस्ताक्षर

  • आवश्यक निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News