UP LT Grade Result 2026 OUT: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करनें PDF

Feb 6, 2026, 11:13 IST

UPPSC LT Grade Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड की गणित और हिंदी विषय की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड टीचर रिजल्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UPPSC LT Grade Result 2026 OUT
UPPSC LT Grade Result 2026 OUT

UPPSC LT Grade Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दो विषयों का परिणाम 5 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 2260 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यूपी एलटी ग्रेड टीचर रिजल्ट PDF फाइल में जारी किया गया है जिसमें पास उम्मीदवारों का विवरण उल्लिखित है। चयनित उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। आयोग जल्द ही शेष विषयों के परिणाम भी जल्द जारी करेगा।

UP LT Grade Prelims Result 2026 - यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट हाइलाइट्स

  • आयोग का नाम: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

  • पद का नाम: सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड)

  • विज्ञापन संख्या: A-5/E-1/2025

  • परीक्षा का नाम: असिस्टेंट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट ग्रेड (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025

  • कुल रिक्तियां: 7466 पद

  • रिजल्ट जारी: 5 फरवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 6, 7, 21 दिसंबर 2025 तथा 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in

UP LT Grade Result 2026 PDF Download Link

गणित और हिंदी विषय का UP LT ग्रेड रिजल्ट 2026 PDF लिंक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 5 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिसकी मदद से वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

UP LT Grade Result 2026 PDF (Math)

यहां क्लिक करें

UP LT Grade Result 2026 PDF (Hindi)

यहां क्लिक करें

UP LT Grade Prelims Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “What’s New” या “Results” सेक्शन में UP LT Grade Result 2026 का लिंक ढूंढें।

  • लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट पीडीएफ फाइल में ओपन हो जाएगा।

  • इसमें अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News