Live

Pariksha Pe Charcha 2026 Live: पीएम मोदी का छात्रों को 'स्ट्रेस कम करने' का मंत्र, इस चर्चा की सबसे बड़ी बातें

Priyanka Pal
Feb 6, 2026, 12:43 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 6 फरवरी को सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ कर रहे हैं 'परीक्षा पे चर्चा'। इस साल 4.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ यह कार्यक्रम एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। जानें बोर्ड एग्जाम से पहले मोदी जी के एग्जाम टिप्स जिससे आपका स्ट्रेस होगा कम। परीक्षा पे चर्चा का अगला एपिसोड 9 फरवरी सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पहले एपिसोड की अहम बातें आप आगे लेख में देख सकते हैं। 


'परीक्षा पे चर्चा' का 9वां संस्करण
'परीक्षा पे चर्चा' का 9वां संस्करण

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ कर रहे हैं 'परीक्षा पे चर्चा'
  • 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल
  • परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 9वां संस्करण।

Pariksha Pe Charcha 2026 Live Updates: आज यानि 6 फरवरी 2026 को परीक्षा पे चर्चा का पहला एपिसोड समाप्त हुआ। इसका अगला एपिसोड 9 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह कार्यक्रम का 9वां संस्करण संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। जिसमें 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हो रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा का यह कार्यक्रम 9वां संस्करण है। जिसने लोकप्रियता के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल करीब 4.5 करोड़ लोगों ने परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 

इस वर्ष के संस्करण का शुभारंभ 10 भारतीय भाषाओं में जारी एक राष्ट्रगान के साथ किया गया है, जो व्यापक बहुभाषी पहुंच का संकेत देता है। परीक्षाएं मील के पत्थर हैं, व्यक्तिगत योग्यता के मापदंड नहीं। प्रधानमंत्री की पुस्तक 'Exam Warriors' से प्रेरणा लेते हुए, पीपीसी छात्रों को मूल्यांकन को एक व्यापक शिक्षण यात्रा के हिस्से के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें केवल रैंकिंग के बजाय आत्मविश्वास, लचीलापन और संतुलन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

Pariksha Pe Charcha 2026: 8वें एडिशन ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड 

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मेें शामिल किया जा चुका है। जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।

इसका प्रसारण 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में क्या होता है?

इस कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं। वो बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं को तनावमुक्त और सहज तरीके से कैसे हल किया जाए, इस पर सुझाव देते हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन एक प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाता है।

Pariksha Pe Charcha 2026: कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन?

ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के संस्करण के लिए 45 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें 41 लाख से अधिक छात्र, लगभग 248 लाख शिक्षक और लगभग 61 लाख अभिभावक शामिल हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यह पहल छात्रों से कहीं आगे बढ़कर परिवारों और शिक्षकों को शैक्षणिक तनाव पर सामूहिक चर्चा में शामिल कर रही है।

सभी परीक्षाओं के लिए हो रही हैं बड़ी चर्चाएं 

सीबीएसई के साथ - साथ कई राज्य बोर्ड और नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में पीएम मोदी की बातें छात्रों के लिए संजीवनी का काम कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान वे टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का बैलेंस्ड इस्तेमाल और फेलियर (असफलता) को हैंडल करने जैसे विषयों पर बात करेंगे. कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए यह संवाद प्रेरणादायक पाठशाला की तरह है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के विजेताओं को विशेष प्रमाण पत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।

परीक्षा पे चर्चा लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं?

शुक्रवार यानि आज सुबह 10 बजे से परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नीचे दिए प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

टीवी चैनल: दूरदर्शन के मुख्य चैनल (DD National, DD News और DD India)

डिजिटल प्लेटफॉर्म: शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov पोर्टल। 

रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से भी सुन सकते हैं।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Feb 6, 2026, 12:43 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत कब हुई थी?

    परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत साल 2018 में हुई थी, जिसने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने का मंच प्रदान किया। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करना, उन्हें प्रेरित करना और परीक्षा को फेस्टिवल की तरह लेने का संदेश दिया। पहला एडिशन 16 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुरू हुआ था।

  • Feb 6, 2026, 12:23 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा का अगला एपिसोड कब आएगा?

    परीक्षा पे चर्चा 2026 का अगला एपिसोड 9 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। जिसे छात्र, शिक्षक और अभिभावक DD न्‍यूज या शिक्षा विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। 

  • Feb 6, 2026, 12:11 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: सिर्फ सिलेबस ही नहीं, बल्कि अहम प्रश्नों पर ध्यान देना भी जरूरी - पीएम

    पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में छात्र द्वारा पूछे गए क्या पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को देखकर केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करना सही रणनीति है? उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अहम होती है। उन्होंने गेंदबाज का उदाहरण दिया जिसे परीक्षा में प्रतिस्पर्धा करने के लिए ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है। मोदी ने आगे कहा कि जब समाचारों में लिखा जाता है कि परीक्षा कठिन थी, तो इसका कारण केवल यह है कि छात्रों ने कुछ महत्वपूर्ण भागों पर ध्यान केंद्रित किया था, न कि पूरे पाठ्यक्रम पर।

  • Feb 6, 2026, 12:05 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: विकसित भारत को अपना सपना बनाएं

    पीएम मोदी ने छात्रों की भावुकता, उत्साह और नए विकसित भारत के सपने के लिए कहा, जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप सभी लोग 39 से 40 साल के हो जाएंगे। इसके लिए आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली और अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्‍या करना है? 

     
  • Feb 6, 2026, 11:55 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को पूछा क्या आपको टॉपर्स का नाम याद है?

    "पता नहीं ये मार्क्‍स- मार्क्‍स की बीमारी कैसे फैल गई है? आप लोगों को पिछले साल के टॉप 1 से 10 तक के नाम याद हैं क्‍या? ये उप्‍लब्धि तो कुछ देर के लिए होती है। हमें ये याद रखना चाहिए कि पढ़ाई से हमारे जीवन पर क्‍या असर पड़ता है, न कि ये कि हमारे मार्क्‍स कितने आए हैं।"
  • Feb 6, 2026, 11:53 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: जब छात्र ने पूछा स्किल या मार्क्स क्या जरूरी है?

    पीएम मोदी ने छात्र की निराशा दूर करते हुए कहा कि इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं है। अगर एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही इसलिए सही जवाब है कि दोनों के बीच संतुलन होना बहुत जरूरी है। 
  • Feb 6, 2026, 11:51 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षकों से एक कदम आगे रहना सीखें - पीएम मोदी

    'अगर आपको लगता है कि टीचर की पढ़ाने की स्‍पीड आपके सीखने की स्पीड से ज्यादा है तो घबराने की जरूरत नहीं, टीचर से एक कदम आगे रहना सीखें। 

  • Feb 6, 2026, 11:41 IST

    PPC 2026: पीएम मोदी ने कहा

    जब परीक्षा पे चर्चा मैंने शुरू किया, तो एक पैटर्न था। अब धीरे-धीरे में उसे बदलता जा रहा हूं, इस बार मैंने अलग-अलग राज्यों में भी किया। मैंने भी अपनी पैटर्न बदली, लेकिन मूल पैटर्न को नहीं छोड़ा। - पीएम मोदी

  • Feb 6, 2026, 11:19 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम ने कहा सपने न देखना अपराध है

    पीपीसी 2026 के 9वें संस्करण में पीएम मोदी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला कहा कि सपने न देखना एक अपराध है। उन्होंने आगे कहा कि सपने देखना पहला कदम है, अगला कदम अपने सपनों पर विश्वास करना और उसके लिए तैयारी शुरू करना है।

  • Feb 6, 2026, 11:17 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने दिए समय प्रबंधन पर टिप्स

    मोदी ने सलाह दी कि छात्र एक व्यावहारिक "क्या करना है" सूची बना सकते हैं। फिर, अगले दिन सभी महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें, और आप समय प्रबंधन का कौशल सीख जाएंगे।

  • Feb 6, 2026, 11:06 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत की शुरू

    पीएम ने छात्रों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली अपनाने की दी सलाह, कहा कौशल पेशेवर जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • Feb 6, 2026, 11:02 IST

    Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कहां देखें परीक्षा पे चर्चा लाइव

    पीएम मोदी के साथ यह संवाद दूरदर्शन और प्रधानमंत्री के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जिससे परीक्षा के व्यस्त समय में स्कूलों और घरों में सभी की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

  • Feb 6, 2026, 10:54 IST

    PM Modi Interaction with Students: पीएम के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन को संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संबोधित कर रहे हैं। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News