UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स जारी

Last Updated: Sep 11, 2026, 19:56 IST

UP Lekhpal Cut off 2026: यूपीएसएसएससी ने यूपी लेखपाल का रिजल्ट 2026 आज 11 सितंबर को जारी किया है। परिणामों के साथ - साथ आयोग ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। 

UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स
UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल जनरल, एससी, एसटी कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स

UP Lekhpal Cut off 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से परिणामों की घोषणा आज 11 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर की गई है। विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी, 2026 तक मांगे गए थे। इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी लेखपाल के कुल 7994 रिक्त पदों को भरना है।

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आगे लेख में दिए टेबल के माध्यम से कैटेगरी वाइज कट ऑफ देख सकते हैं। 

UPSSSC UP Lekhpal Cut off 2026: हाइलाइट्स 

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को आयोजित को किया गया था। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परिणामों से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

संचालन निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026

पोस्ट नाम

राजस्व लेखपाल

कुल रिक्तियां

7994 पोस्ट

चयनित उम्मीदवार 

28409

परीक्षा तिथि

21 मई 2026

प्रोविजनल उत्तर कुंजी 

22 मई, 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

11 सितंबर, 2026 (जारी

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

यूपी लेखपाल के कटऑफ मार्क्स को प्रभावित करने वाले कारक

कटऑफ अंक निर्धारित करने के लिए विभिन्न कारक जिम्मेदार होते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं।

  • उम्मीदवार की संख्या: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या हमेशा कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करती है। उम्मीदवारों की अधिक संख्या का अर्थ है उच्च प्रतिस्पर्धा, जिससे कट-ऑफ अंक बढ़ जाते हैं।

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर: परीक्षा का कठिनाई स्तर भी कट-ऑफ अंकों को निर्धारित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। यदि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न कठिन प्रकृति के हैं, तो कट-ऑफ अंक निश्चित रूप से कम हो जाएंगे।

  • रिक्तियों की संख्या: रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ अंक के व्युत्क्रमानुपाती होती है। रिक्तियों की कम संख्या का अर्थ है उच्च कट-ऑफ और इसके विपरीत भी। 

  • उम्मीदवारों का प्रदर्शन: उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि परीक्षा में अधिक संख्या में उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।

UPSSSC UP Lekhpal Cut off 2026: कट ऑफ 

विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के तहत लेखपाल पद के लिए जो मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, उसमें मिले नंबरों के आधार पर योग्य पाए गए उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कैटेगरी के अनुसार (जैसे- जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) तय किए गए न्यूनतम अंक (कट-ऑफ मार्क्स)। 

लम्बवत आरक्षण 

श्रेणी 

कट-ऑफ 

जनरल 

58.75 

अनुसूचित जाति 

51.25 

अनुसूचित जनजाति

44.00 

अन्य पिछड़ा वर्ग 

55.75 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

55.25 

क्षैतिज आरक्षण 

 

श्रेणी/उपश्रेणी

कट ऑफ अंक 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

34.25 

महिला 

49.25

सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक 

30.50

दिव्यांगजन

H.H

30.75

O.A. 

43.25

O.L. 

47.50

यूपी लेखपाल के नतीजों के बाद क्या होगा? 

मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 7,994 लेखपाल पदों के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें आम तौर पर दस्तावेज सत्यापन और यूपीएसएसएससी द्वारा आधिकारिक परिणाम सूचना में औपचारिकताएं शामिल होती हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 11, 2026, 19:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News