UP Polytechnic JEECUP 2026 Registration Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से UP Polytechnic JEECUP 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं और किसी कारणवश अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
जो छात्र UP के पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 में शामिल होना चाहते हैं। तो वे अब भी 10 मई तक फॉर्म फिल कर सकते हैं। JEECUP ने इससे जुड़ी नोटिफिकेशन भी जारी की है।
के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन कर लिया है। उन्हें 09, 10 एवं 11 मई, 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया गया है। यहां से देखें क्या है नोटिफिकेशन में।
JEECUP ने फॉर्म से जुड़ी नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
10 मई तक खुला है रजिस्ट्रेशन का पोर्टल
पहले JEECUP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, परिषद ने इसे अब 10 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि आपके पास अब 10 अतिरिक्त दिन हैं। नीचे दी गई टेबल से देखें डिटेल्स।
| इवेंट | डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 10 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो | 9 मई से 11 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 8 मई 2026 (संभावित) |
| JEECUP 2026 एग्जाम की डेट | 15 मई से 22 मई 2026 |
| एग्जाम का मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
Application Fee: रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करना होगा, जो इस प्रकार है:
- सामान्य (General) / ओबीसी (OBC): ₹300/-
- एससी (SC) / एसटी (ST): ₹200/- (बैंक चार्ज अतिरिक्त)
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग ऑन करें।
2. होमपेज पर 'Candidate Activity Board' के तहत रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी फिल करें।
4. अपनी नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
5. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
Correction Window: फॉर्म में सुधार का मौका
अगर फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती हो गई है, तो घबराएं नहीं। परिषद ने 9 मई से 11 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान आप अपनी फोटो, नाम की स्पेलिंग या शैक्षणिक विवरण में सुधार कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: AIBE XXI 2026: @allindiabarexamination.com पर करेक्शन विंडो 3 मई तक खुली, जानें फॉर्म में कैसे करें बदलाव