UP APO Prelims Result 2026: यूपी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, PDF डाउनलोड करें

Last Updated: May 1, 2026, 16:53 IST

UP APO Prelims Result 2026: यूपी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठना का मौका मिलेगा, जिसके बाद इंटरव्यू राउंड के लिए शामिल होना होगा। 

UP APO Prelims Result 2026 Out
UP APO Prelims Result 2026 Out

UP APO Prelims Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) का प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। मेन्स एग्जाम के लिए कुल 2,856 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी ने विज्ञापन संख्या ए-5/ई-1/2025 के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी के 182 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में आयोजित की गई थी।

आयोग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 93,419 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराए थे। जिसमें से 50,795 उम्मीदवार प्रीलिम्स में शामिल हुए। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, 2,856 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है।

UP APO Prelims Result 2026: हाइलाइट्स 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट पूरी तरह से अनंतिम है। मेन्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और योग्य उम्मीदवारों के लिए आगे के निर्देशों से संबंधित डिटेल जानकारी प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) के माध्यम से दे दी जाएगी। अन्य डिटेल्स के नीचे टेबल देखें:

संचालन निकाय 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम 

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 

रिजल्ट 

प्रीलिम्स 2025

रिजल्ट स्टेटस 

जारी 

चयन प्रक्रिया 

प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रजिस्ट्रेशन नंबर  और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in 

UP APO Prelims Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

यूपीपीएससी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर आप स्वयं से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर“परिणाम” या “सूचनाएं” अनुभाग पर जाएं।

  3. अब APO प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  4. रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. ओपन कर अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

  6. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।

UPPSC APO Prelims Result 2026 Download Link: रिजल्ट PDF डाउनलोड करें

यूपीपीएससी ने बताया है कि उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ अंतिम परिणाम के बाद ही अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि अंतिम परिणाम से पहले अंकों या कट-ऑफ की जानकारी आरटीआई के तहत नहीं दी जाएगी। यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स एग्जाम प्रयागराज, लखनऊ, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ और वाराणसी में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी। 

इसका रिजल्ट पीडीएफ उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:

यूपीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026

पीडीएफ डाउनलोड करें 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 16:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News