UP ITI Merit List 2026: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट scvtup.in पर घोषित, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Sep 12, 2026, 10:40 IST

UP ITI Merit List 2026: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 जारी हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें अपना नाम, रैंक और अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UP ITI Merit List 2026 OUT
UP ITI Merit List 2026 OUT

UP ITI Merit List 2026: उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक पूरी हो चुकी है। अब यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 जारी हो गई है। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को उनकी रैंक, पसंदीदा ट्रेड और उपलब्ध सीटों के अनुसार सीट अलॉट की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

 UP ITI 2nd Phase Selection Result 2026 OUT: यूपी ITI सेकंड राउंड का रिजल्ट जारी, 17 सितंबर तक होंगे एडमिशन

UP ITI Merit List 2026 Link

यूपी ITI एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में पूरी हो चुकी है। अब UP ITI Merit List 2026 का लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार SCVT UP की आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार अपनी रैंक, सिलेक्शन स्टेटस और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

यहां क्लिक करें: UP ITI Merit List 2026 Direct Link (Active)

आईटीआई ITI मेरिट लिस्ट 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी आईटीआई एडमिशन मेरिट लिस्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

प्रवेश प्रक्रिया

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026

चयन का आधार

10वीं के अंकों के आधार पर

मेरिट लिस्ट मोड

ऑनलाइन

सीट अलॉटमेंट

मेरिट के आधार पर

परीक्षा

यूपी आईटीआई

संस्थान का नाम

NCVT & SCVT

आधिकारिक वेबसाइट

skillindiadigital.gov.in / scvtup.in

आगे की प्रक्रिया

सीट अलॉटमेंट, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश

यहां देखें: UP ITI Result 2026 Link

10वीं के अंकों के आधार पर होगा चयन

UP ITI Admission 2026 में नए अभ्यर्थियों के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा रही है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। इसके बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के अनुसार उम्मीदवारों को ITI और ट्रेड आवंटित किया जाएगा।

यहां देखें; UPTET Result 2026

UP ITI Merit List PDF कहां मिलेगी?

यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 अब उपलब्ध है। उम्मीदवार इसकी PDF या चयन संबंधी जानकारी State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT UP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लिंक की मदद से आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

UP ITI Admission Merit List में क्या जानकारी होगी?

मेरिट लिस्ट या सीट अलॉटमेंट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं, जैसे:

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • मेरिट/रैंक

  • 10वीं के अंकों की जानकारी

  • आवंटित ITI

  • आवंटित ट्रेड

  • सीट की श्रेणी

  • रिपोर्टिंग या प्रवेश की तारीख

  • दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी जानकारी

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करना होगा?

जिन कैंडिडेट्स को पहली मेरिट लिस्ट में सीट मिल जाएगी, उन्हें निर्धारित समय के अंदर संबंधित ITI में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को पहली लिस्ट में सीट नहीं मिलती है तो ऐसे उम्मीदवारों को आगे के काउंसलिंग या सीट अलॉटमेंट राउंड की जानकारी देखनी चाहिए।

UP ITI Admission 2026: आवेदन के बाद अब क्या?

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट का इंतजार है। 10 अगस्त 2026 को जारी किए गए ITI रिजल्ट पुराने ITI विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ा है, जबकि नए उम्मीदवारों का एडमिशन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे यूपी ITI मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी के लिए SCVT UP की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वहां अपनी सिलेक्शन स्टेट्स देख सकेंगे।

यहां क्लिक करें: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 जारी

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News