SSC GD Constable Final Marks 2025 OUT: एसएससी जीडी कांस्टेबल के फाइनल मार्क्स ssc.gov.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड लिंक

Last Updated: Feb 17, 2026, 12:33 IST

SSC GD Constable Final Marks 2025 OUT: एसएससी ने GD Constable भर्ती 2025 का फाइनल Scorecard जारी कर दिया है। DME/DV के लिए चयनित उम्मीदवार 1 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in में लॉगिन करके अपने अंक देख सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स 2025 आउट
एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स 2025 आउट

SSC GD Constable Final Scorecard 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग Staff Selection Commission (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल स्कोरकार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपने मार्क्स ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, केवल वही अभ्यर्थी अपने अंक देख पाएंगे जो DME/DV राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने फाइनल मार्क्स 1 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक देख सकते हैं।

SSC GD Constable Final Marks 2025 Scorecard Link

कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट आयोग ने 15 जनवरी 2026 को जारी कर दिया था। अब आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स भी अपलोड करने का फैसला किया है, जिन्हें DME/Document Verification (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह भर्ती CAPFs, SSF, असम राइफल्स (राइफलमैन GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) पदों के लिए है।

उम्मीदवार अपना स्कोर देखने के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर यूजरनेम और पासवर्ड (रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड) से लॉगिन करके देख सकते हैं ।  मार्क्स देखने की सुविधा 16 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से 1 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड/प्रिंट जरूर कर लें, क्योंकि तय समय के बाद यह उपलब्ध नहीं रहेगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए SSC GD Constable Marks 2025 स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

SSC GD Constable Final Scorecard 2025 (Marks) Link

यहां क्लिक करें

SSC GD Constable Final Marks 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Login” बटन पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

  5. डैशबोर्ड में “Result/Marks” सेक्शन पर क्लिक करें।

  6. SSC GD Constable Final Marks 2025 पर क्लिक करें।

  7. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

SSC GD Constable 2025 स्कोरकार्ड में दी गई जानकारी

एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण देख सकेंगे:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • श्रेणी

  • लिखित परीक्षा अंक

  • फाइनल अंक

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News