SSC CHSL Tier 1 Result 2026 OUT: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट घोषित, ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Feb 27, 2026, 20:37 IST

SSC CHSL Tier 1 Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC CHSL टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के  लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026

SSC CHSL Tier 1 Result 2026 OUT: Staff Selection Commission (SSC) ने 27 फरवरी 2026 को SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जारी किए गए रिजल्ट में टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध PDF सूची में अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में LDC, JSA और DEO पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई है। टियर 1 में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी टियर 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

SSC CHSL Tier 1 Result 2026 PDF Link

SSC CHSL Tier 1 Result 2026 कैसे चेक करें?

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. फिर Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier 1 Result) - List of Candidates in Roll Number Order provisionally shortlisted for Tier 2 Exam पर करें।

  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।

  6. फाइल खोलने के बाद कीबोर्ड से CTRL + F दबाएं।

  7. सर्च बॉक्स में अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करें।

  8. अगर आपका नाम/रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।

  9. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News