[Official] REET Mains Answer Key 2026 OUT: रीट मेंस लेवल 1, 2 उत्तर कुंजी rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें 3rd Grade टीचर आंसर की PDF

Last Updated: Feb 27, 2026, 19:17 IST

REET Mains Answer Key 2026 OUT: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित रीट मेन्स परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 फरवरी 2026 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर REET 3rd ग्रेड टीचर आंसर की 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Answer Key 2026 OUT
REET Mains Answer Key 2026 OUT

REET Mains Answer Key 2026 OUT: राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने 27 फरवरी 2026 को REET मेन्स आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रीट मेन्स लेवल 1 और लेवल 2 की उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। REET मेन्स परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 के बीच राज्य के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब आंसर की के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।

REET Level 1, 2 Answer Key 2026 PDF Download Link-[Active]

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट Level 1 और Level 2 आंसर की 2026 (REET 3rd Grade Teacher Answer Key 2026) का डाउनलोड लिंक आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रीट 3rd ग्रेड टीचर उत्तर कुंजी 2026 की PDF डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध करा दी गई है, ताकि आप आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकें।

Release Date

Exam

Title

Answer Key PDF Link

27-02-2026

Primary & Upper Primary School Teacher (L-1 & L-2) 2025

Primary Answer Key_Social Science( L-2 )_67VX

यहां क्लिक करें

27-02-2026

Primary & Upper Primary School Teacher (L-1 & L-2) 2025

Primary Answer Key_Sanskrit ( L-1 )_2PP12

यहां क्लिक करें

27-02-2026

Primary & Upper Primary School Teacher (L-1 & L-2) 2025

Primary Answer Key_Science-Maths( L-2 )_3N4Y

यहां क्लिक करें

27-02-2026

Primary & Upper Primary School Teacher (L-1 & L-2) 2025

Primary Answer Key_Sanskrit ( L-2 )_XQ190

यहां क्लिक करें

REET Mains Answer Key 2026: रीट मेन्स आंसर की 2026 हाइलाइट्स

REET Mains Examination 2026 की रिस्पॉन्स शीट में कुल 150 प्रश्नों के आधिकारिक उत्तर शामिल होंगे। इन प्रश्नों में राजस्थान भूगोल, इतिहास एवं संस्कृति, राजस्थान सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान एवं नीति, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सिंधी, पंजाबी, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) द्वारा जारी REET मेन्स आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

REET मेन्स 2026 (राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती)

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

आंसर की तिथि

27 फरवरी 2026 (जारी)

परीक्षा तिथि

17 से 20 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in और rssb.rajasthan.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें REET 3rd Grade Teacher Answer Key PDF

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी रीट उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “REET Mains Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. लेवल 1 या लेवल 2 में से संबंधित लिंक चुनें।

  4. स्क्रीन पर खुली PDF डाउनलोड करें।

  5. अपने प्रश्नपत्र सेट के अनुसार उत्तर मिलान करें।

रीट मेन्स आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क ₹100 देना होगा। रीट आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उम्मीदवार निर्धारित अवधि में प्रत्येक प्रश्न पर अलग-अलग शुल्क जमा कर आपत्ति उठा सकते हैं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News