RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। लिंक सक्रिय होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। RSMSSB 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और शिफ्ट सहित सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध होंगे।
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Rajasthan कब जारी होगा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने हाल ही में X (पूर्व में Twitter) पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 या 14 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
विनीत जी, 4th class exam के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का 13th /14th सितंबर को प्लान किया है। https://t.co/ZV0MTaCY1j
— Alok Raj (@alokrajRSSB) September 5, 2025
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 - RSMSSB 4th ग्रेड परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
RSMSSB ग्रेड 4 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
विवरण | जानकारी |
भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
कुल रिक्तियां | 53,749 |
RSMSSB 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा? | 13/ 14 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 19, 20, 21 सितंबर 2025 |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
अधिकतम अंक | 200 |
नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक काटे जाएंगे |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSMSSB 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
संबंधित भर्ती परीक्षा 4th Grade 2025 का लिंक चुनें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
RSMSSB Grade 4 Exam Pattern 2025: राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा पैटर्न
RSMSSB ग्रेड 4 परीक्षा पैटर्न 2025 में लिखित परीक्षा के विषय, अंक देने का तरीका और समय सीमा बताई गई है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी अच्छी तरह कर सकते हैं। परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, कुल 200 अंक के। समय 2 घंटे का होगा और हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा पैटर्न यहां देखें।
S.No | Subject (विषय) | Questions (प्रश्न) | Marks (अंक) | Time (समय) |
---|---|---|---|---|
1 | General Hindi (सामान्य हिंदी) | 20 | 200 | 2 Hours (2 घंटे) |
2 | General English (सामान्य अंग्रेज़ी) | 15 | ||
3 | General Knowledge (सामान्य ज्ञान) | |||
– | Rajasthan Geography (राजस्थान भूगोल) | 20 | ||
– | History, Arts & Culture (इतिहास, कला एवं संस्कृति - राजस्थान) | 20 | ||
– | Political & Administrative System (भारतीय संविधान व राजस्थान) | 10 | ||
– | General Science (सामान्य विज्ञान) | 05 | ||
– | Current Events (समसामयिक घटनाएँ) | 10 | ||
– | Basic Computer (बेसिक कंप्यूटर) | 05 | ||
4 | General Mathematics (सामान्य गणित) | 15 | ||
Total (कुल) | 120 | 200 | 2 Hours (2 घंटे) |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी अनिवार्य है।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा शहर, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से पढ़ें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation