RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड आज, 4 सितंबर 2025 से भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुँचे और अपने साथ RPSC 2nd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी जरूर लेकर आएं।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2025 Download Link
आरपीएससी ग्रेड 2 सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सीधा डाउनलोड लिंक आज 4 सितंबर 2025 को एक्टिव कर दिया जाएगा।
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card Link
RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip Link- Active
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Exam City Slip देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Direct Link
RPSC 2nd Grade Admit Card 2025: आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा?
RPSC 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही जारी होने वाला है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, एडमिट कार्ड 4 सितंबर 2025 से राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 तक राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन इसे एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ केंद्र पर लेकर जाएं।
RPSC 2nd Grade Senior Teacher Hall Ticket 2025- हाइलाइट्स
आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2025 तक होगी। परीक्षा इन विषयों के लिए आयोजित की जाएगी: सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, गणित, अंग्रेजी और पंजाबी। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
आयोग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) |
कुल रिक्तियाँ | 2129 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 4 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 7 से 12 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इस तरह अपना आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in या www.sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलने पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
RPSC 2nd Grade Exam 2025 Date and Time क्या है?
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2025 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक छह दिनों में किया जाएगा। इस दौरान हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के जरूरी निर्देश
-
एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश केवल एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा।
-
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation