UP PET 2025 Exam Analysis: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 6 सितंबर, 2025 को शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। आज परीक्षा का पहला दिन है, जिसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर समग्र कठिनाई स्तर, परीक्षा में पूछे गए विषय, प्रश्न और उत्तर आदि सहित विस्तृत विश्लेषण यहां उपलब्ध कराया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा। भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60-65 और OBC के लिए 57-63 अंक अच्छे माने जाते हैं।
हम आपको बता दें इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में की जा रही है, जहां 1479 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। UPSSSC PET 2025 परीक्षा विश्लेषण 2025 के बारे में लेटेस्ट लाइव अपडेट के लिए नीचे लेख पढ़ें। यह उम्मीदवारों को परीक्षा के स्तर, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार आदि के बारे में जानने में मदद करता है, जो उनकी तैयारी में उनकी मदद करते हैं।
UP PET 2025 Exam Analysis: यूपी पीईटी शिफ्ट 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर
लेटेस्ट अपडेट: पहले पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त हो चुकी है। जिसमें शिफ्ट 1 परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा UPSSSC PET 2025 परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षा में पूछे गए कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
समय अवधि: 2 घंटे
अंक: 100 अंक
सही उत्तर: प्रत्येक उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
गलत उत्तर: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काट दिए जाएं।
UP PET Exam 2025: दोनों परीक्षाओं का समय
नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं का समय देख सकते हैं:
परीक्षा शिफ्ट | परीक्षा का समय |
पहली पारी | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
दूसरी पारी | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
UPSSSC PET 2025 विषयवार शिफ्ट 1 परीक्षा का विश्लेषण
UPSSSC PET परीक्षा 2025 में विभिन्न विषय शामिल हैं। उम्माीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार विषयवार कठिनाई स्तर जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें
विषय | कठिनाई स्तर |
भारत का इतिहास | आसान |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | आसान से मध्यम |
भूगोल | आसान से मध्यम |
भारतीय अर्थव्यवस्था | आसान से मध्यम |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | आसान से मध्यम |
सामान्य विज्ञान | आसान से मध्यम |
प्राथमिक अंकगणित | मध्यम |
सामान्य हिंदी | आसान |
सामान्य अंग्रेजी | मध्यम |
तर्क और विवेक | आसान से मध्यम |
सामयिकी | आसान से मध्यम |
सामान्य जागरूकता | आसान से मध्यम |
हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण - 2 गद्यांश | आसान से मध्यम |
ग्राफ़ व्याख्या - 2 ग्राफ़ | आसान से मध्यम |
तालिका व्याख्या और विश्लेषण - 2 तालिकाएँ | आसान से मध्यम |
समग्र कठिनाई स्तर | आसान से मध्यम |
UPSSSC PET 2025 विश्लेषण: गणित का पूछा गया प्रश्न
प्रश्न - यदि 2992 को 14.5 से भाग करें =172 है, तो 29.94 का 1.45 = कितना होगा?
A. 17.2 B.1.72
C. 0.172 D. 172
UPSSSC PET 2025 विश्लेषण: विज्ञान का पूछा गया प्रश्न
प्रश्न- ऊंठ अपने _ में वसा जमा करता है?
A. टांग B.पेट
C. पैर D. हम्प
UPSSSC PET 2025 विश्लेषण: GS का पूछा गया प्रश्न
प्रश्न- काम के बदले अनाज का पुर्नगठन किया गया और अक्टूबर 1980 से इसका नाम बदलकर_कर दिया गया।
A. एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम
B. ग्रामीण विकास रोजगार कार्यक्रम
C. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम
D. रोजगार सृजन कार्यक्रम
C. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation