यूपी PET क्वेश्चन पेपर 2025: डाउनलोड करें शिफ्ट 1, 2 पीईटी प्रश्न पत्र PDF

Sep 6, 2025, 16:10 IST

UPSSSC PET Question Paper 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 के प्रश्नपत्र पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी PET प्रश्नपत्र 2025 की पीडीएफ इसी लेख में उपलब्ध कराई गई है।

UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025
UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025

UPSSSC PET Question Paper 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को प्रतिदिन दो शिफ्टों में किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। 6 सितंबर की पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसी तरह, 7 सितंबर को भी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 के UP PET प्रश्नपत्र 2025 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे वे आगामी शिफ्टों या भविष्य की तैयारी के लिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर पाएंगे।

उम्मीदवारों के अनुसार, 6 सितंबर की पहली पाली समाप्त हो चुकी है। UPSSSC PET परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम रहा। अभ्यर्थी UP PET प्रश्नपत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में दोनों शिफ्टों के UPSSSC PET 2025 प्रश्नपत्र पीडीएफ उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी सीधे लिंक पर क्लिक करके संबंधित प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025: यूपी पीईटी क्वेश्चन पेपर PDF डाउनलोड लिंक

PET 2025 में सम्मिलित अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 (शिफ्ट 1 एवं शिफ्ट 2) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 1)

यहां क्लिक करें

UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 2)

यहां क्लिक करें

UP PET Question Paper 2025: यूपी पेट परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट्स

UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपी PET प्रश्नपत्र से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025

परीक्षा तिथि

6 और 7 सितंबर 2025

शिफ्ट समय

  • सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक,

  •  दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक,

परीक्षा केंद्र जिले

48

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

https://upsssc.gov.in/

Official UP PET Question Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 PDF डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया यहां देखें:

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “नवीनतम समाचार / Latest News” सेक्शन देखें।

  • यहाँ आपको “UPSSSC PET Question Paper 2025 (Shift 1 & 2)” से जुड़ा लिंक मिलेगा।

  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आपका प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

  • इसे अपने मोबाइल/कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

क्यों ज़रूरी है PET प्रश्न पत्र?

  • आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की कठिनाई स्तर समझने में मदद मिलती है।

  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र अभ्यास और तैयारी के लिए उपयोगी साबित होते हैं।

  • इससे परीक्षा रणनीति और समय प्रबंधन की बेहतर तैयारी की जा सकती है।

PET क्यों है महत्वपूर्ण?

PET परीक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलता है। इसलिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News