NBEMS FMGE 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने FMGE जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो छात्र भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है।
FMGE जून 2026 सेशन के रजिस्ट्रेशन 11 मई, 2026 को रात 11:55 बजे तक के लिए खुले रहेंगे। साथ ही, यह ऑनलाइन करना होगा। छात्रों की इस प्रक्रियो को पूरा करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। FMGE जून 2026 सेशन का एग्जाम 28 जून 2026 को आयोजित किया गया है। साथ ही, कंप्यूटर आधारित इस एग्जाम भारत भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जाएगा।
NBEMS FMGE जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
FMGE जून 2026 सेशन की महत्वपूर्ण डेट्स
NBEMS द्वारा जारी ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है। लास्ट समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए छात्र समय के अंदर ही फॉर्म को फिल कर लें।
| कार्यक्रम | डेट |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे) |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 11 मई 2026 (रात 11:55 बजे तक) |
| एडिट विंडो (सुधार का मौका) | 16 मई से 18 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 24 जून 2026 |
| एग्जाम की डेट | 28 जून 2026 |
| एग्जाम का रिजल्ट | 28 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
NBEMS FMGE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र NBEMS FMGE 2026 के फॉर्म में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. 'परीक्षा' टैब के अंतर्गत, FMGE टैब पर क्लिक करें।
3. अब, जून 2026 टैब के अंतर्गत एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करके रजिस्टर करें।
5. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जमा करने के लिए समीक्षा करें।
6. फिर, भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: uttarakhand board result 2026: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक जारी होगा रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक