Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना में 8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका, अधिसूचना देखें

Last Updated: Feb 13, 2026, 10:46 IST

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे 8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 25000 से अधिक पदों के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आता है। इसमें उम्मीदवारों से चार साल तक सेवा करने की अपेक्षा की जाती है।

Indian Army Agniveer Vacancy 2026
Indian Army Agniveer Vacancy 2026

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 के पदों का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न श्रेणियों में 25,000 से अधिक पदों पर बहाली करना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।  इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित महत्वपूर्ण विवरण आगे लेख में देखें।

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Notification PDF

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरी कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आता है। इसमें उम्मीदवारों से चार साल तक सेवा करने की अपेक्षा की जाती है। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

यहां क्लिक करें

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Kab Aayegi: हाइलाइट्स 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना 

पद का नाम 

अग्निवीर भर्ती 2026

पदों की संख्या 

25,000 से अधिक

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 

13 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

8वीं से 12वीं और ग्रेजुएट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Check: DSSSB MTS Exam Date 2025

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 Apply Online: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  4. मांगी गए डॉक्यूमेंट्स सही डिटेल्स के साथ भरें। 

  5. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार चेक करने की सलाह।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News