Haryana Forest Guard Vacancy 2026: हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों पर भर्ती, तुरंत करें hssc.gov.in ऑनलाइन Apply

Last Updated: Feb 13, 2026, 12:18 IST

Haryana Forest Guard 2026: हरियाणा में फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 12वीं पास कर चुके योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी तक कर सकते हैं। 

Haryana Forest Guard Vacancy 2026
Haryana Forest Guard Vacancy 2026

Haryana Forest Guard Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 779 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 6 फरवरी को जारी किया था। इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू कर दी गई है। फॉरेस्ट गार्ड के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी तक एप्लीकेशन विंडो ओपन रहेगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। ग्रुप सी के अंतर्गत इन पदों को भरा जाना है। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।

Haryana Forest Guard Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन 

HSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन मल्टी लेवल प्रक्रिया के माध्यम से से किया जाएगा। जिसमें सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (PMT/PET) तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक आगे इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

Haryana Forest Guard Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

HSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में महत्वपूर्ण विवरण जैसे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा आदि की जांच कर सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम 

फॉरेस्ट गार्ड

पदों की संख्या 

779 

विज्ञापन संख्या 

04/2026

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 

9 से 23 फरवरी, 2026 (11.59)

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

शारीरिक माप

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in

Check: Indian Army Agniveer Vacancy 2026

Haryana Forest Guard Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड के कुल 779 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए हमने यहां ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध करा दिया है, जिसपर क्लिक कर उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तिथि 23 फरवरी से पहले पूरा कर सकते हैं। 

हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

Haryana Forest Guard Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जो भी उम्मीदवार हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 लिंक पर जाएं।

  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  5. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद सभी डिटेल्स चेक करें।

  6. उसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

  7. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News