AIIMS NORCET Notification 2026: एम्स नॉर्सेट 3000 पद, परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

Last Updated: Feb 13, 2026, 13:03 IST

AIIMS NORCET Notification 2026: एम्स नॉर्सेट 10 एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET Exam 10 Notification 2026
AIIMS NORCET Exam 10 Notification 2026

AIIMS NORCET Notification 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नॉर्सेट 10 एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एम्स और संंबद्ध संस्थानों के लिए नर्सिंग ऑफिसर के चनय के लिए आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें बीएसएससी नर्सिंग या जीएनएम में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार शामिल होने के पात्र होते हैं।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 10) के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। जारी किए गए नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन तिथियां, परीक्षा तिथियां और पात्रता मानदंड सहित विवरण शामिल हैं। 

AIIMS NORCET Notification 2026: अधिसूचना 

एम्स की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 फरवरी से 16 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET 10 Exam 2026

 

AIIMS NORCET Notification 2026: हाइलाइट्स 

एम्स नॉर्सेट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया और मेन्स परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं। 

भर्ती संगठन 

अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS)

पद का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन संख्या 

17/2026

परीक्षा का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 10)

रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 

24 फरवरी से 16 मार्च, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in

Check: Haryana Forest Guard Vacancy 2026

AIIMS NORCET Notification 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, AIIMS NORCET 10 EXAM 2026 लिंक पर जाएं।

  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित विवरण से लॉगिन करें। 

  5. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।

  6. एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।

  7. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News