India Post GDS Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल और मिलने वाले भत्ते
India Post GDS Salary: इंडिया पोस्ट की ओर से 25 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जा रहा है। BPM पद पर मासिक वेतन TRCA स्लैब के तहत 12,000 रुपये से 29,380 रुपये। वहीं, ABPM/Dak Sevak पद के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये है। इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी स्ट्रक्चर सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देखें।
India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट का उद्देश्य डाक विभाग के विभिन्न कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों, शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर जैसे पदों को भरना है। यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए अवसर है, जो अच्छी आय और लाभ की तलाश में हैं। जीडीएस की शुरूआती नियुक्ति TRCA स्लैब (पोस्ट और काम के घंटे) के आधार पर की जाएगी। सिलेक्ट उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा।
आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद जीडीएस के वेतन में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि आठवें, वेतन आयोग के अनुसार इंडिया पोस्ट के वेतन अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी स्ट्रक्चर जानने के लिए उम्मीदवार आगे लेख देख सकते हैं।
India Post GDS Salary 2026: सैलरी 2026
इंडिया पोस्ट की ओर से हर साल बड़ी संख्या में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। जिसमें अच्छे वेतन और करियर की संभावनाएं हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। जीडीएस को प्रतिदिन कम से कम 4 घंटे और अधिकतम 5 घंटे काम करना होता है और 65 वर्ष की आयु के बाद उन्हें सेवक के रूप में नहीं रखा जा सकता। उन्हें समय-संबंधी निरंतरता भत्ता (TRCA) के रूप में वेतन दिया जाएगा। जीडीएस नियमों में उल्लिखित शर्तों के अधीन, इसमें प्रतिवर्ष 3% की वृद्धि होती है। इस लेख में, हमने इंडिया पोस्ट जीडीएस के वेतन, वार्षिक पैकेज, मासिक वेतन के बारे में बताया है।
India Post GDS Recruitment 2026 salary in hand: इन हैंड सैलरी 2026
बीपीएम पद के लिए मासिक वेतन 12,00 रुपये से 29,380 रुपये के बीच होता है। वहीं, एबीपीएम का मासिक वेतन जानने के लिए आप नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| पोस्ट | टीआरसीए स्लैब |
| बीपीएम | 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक |
| एबीपीएम/डाक सेवक | 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये तक |
India Post GDS Salary 2026 Per month: इंडिया पोस्ट जीडीएस का वार्षिक पैकेज
ग्रामीण डाक सेवकों, शाखा पोस्टमास्टर, सहायक पोस्टमास्टर पदों पर वार्षिक पैकेज लगभग 1.44 लाख रुपये प्रति वर्ष होने की उम्मीद है। एबीपीएम और डाक सेवक का वार्षिक पैकेज लगभग 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ष होगा। यह आंकड़ा TRCA स्लैब के अनुसार, निम्नलिखित है।
| पोस्ट | वार्षिक पैकेज |
| शाखा डाकमालिक (BPM) | INR 1.44 LPA |
| सहायक शाखा डाकमालिक (ABPM) | INR 1.20 LPA |
| डाक सेवक | INR 1.20 LPA |
India Post GDS 2026 Salary Slip: इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी स्लिप
इंडिया पोस्ट जीडीएस के सभी कर्मचारियों को हर महीने सैलरी स्लिप दी जाएगी। इससे उन्हें अपनी मासिक आय और कटौतियों का हिसाब रखने में मदद मिलती है। यह रोजगार प्रमाण, आयकर दाखिल करने, ऋण आवेदन आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है।
India Post GDS 2026 Salary : भत्ते और सुविधाएं
इंडिया पोस्ट जीडीएस के वेतन में शामिल भत्तों और सुविधाएं इस प्रकार है:
- जीडीएस कर्मियों को समय-संबंधी निरंतरता भत्ता (TRCA) के रूप में वेतन मिलेगा, जिसमें निर्धारित शर्तों की पूर्ति पर प्रतिवर्ष 3% की वृद्धि होती है। उन्हें भारत सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित टीआरसीए पर महंगाई भत्ता भी मिलेगा।
- जीडीएस को कुछ अन्य भत्ते और सामाजिक सुरक्षा लाभ भी प्राप्त होंगे, जिनमें जीडीएस ग्रेच्युटी और सेवा मुक्ति लाभ योजना (नियमित कर्मचारियों पर लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के समान) शामिल हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.