शिक्षा आयोग Big Update! यूपीईएसएससी ने पोर्टल से हटाया UPTET रिजल्ट 2026, क्या दोबारा आ सकता है Result?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने OMR मूल्यांकन में गड़बड़ी और लगभग 60 हजार छात्रों के रिजल्ट रिजेक्ट होने के बाद UPTET Result 2026 को पोर्टल से हटा दिया है। आयोग ने इसकी जांच के लिए 5-सदस्यीय समिति बनाई है। छात्र यहां से अपडेट्स जानें।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट देखने को मिल रहा है। यूपीटेट 2026 के रिजल्ट को लेकर काफी ज्यादा और अलग-अलग सवालों के साथ छात्रों की शिकायतों को देखा जा रहा है, जिसके कारण आयोग ने अपने ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in से UPTET Result 2026 के डाउनलोड लिंक को हटा दिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 अगस्त 2026 को यूपीटीईटी एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद से ही OMR शीट मूल्यांकन और मार्क्स में अंतर को लेकर लगातार ऑब्जेक्शन जताए जा रहे थे। साथ ही, UPTET 2026 रिजल्ट के जारी होने के बाद करीब 60 हजार छात्रों का रिजल्ट वेबसाइट पर रिजेक्ट दिखाई दे रहा था, जिसके बाद आयोग ने पोर्टल से ही UPTET Result के लिंक को हटा दिया।
इस अचानक हुए बदलाव के बाद UPESSC द्वारा उठाए गए कदम से एग्जाम में शामिल हुए करीब 19 लाख से ज्यादा छात्रों के मन में कई सवाल जैसे “क्या यूपीटीईटी 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट दोबारा जारी किया जाएगा या नहीं?”
UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी पोर्टल से हटे UPTET रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
छात्र यूपीईएसएससी पोर्टल से हटे UPTET रिजल्ट के बारे में जानकारी लेने के लिए और आसानी से समझने के लिए नीचे टेबल पर एक नजर मार सकते हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जामआयोजक निकाय | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| एग्जाम का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) |
| एग्जाम डेट्स | 2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
| प्रिजल्ट डेट | 26 अगस्त 2026 |
| पोर्टल से रिजल्ट को कब हटाया गया? | 4 सितंबर 2026 |
| पोर्टल से रिजल्ट हटाने का कारण | 60,000 छात्रों का रिजल्ट 'Rejected' देखने को मिला। साथ ही, जारी हुए रिजल्ट में मार्क्स में अंतर देखने को मिला। |
| आयोग का कदम | 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन 10 सितंबर तक ऑब्जेक्शन की छूट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
पोर्टल से क्यों हटाया गया UPTET 2026 का रिजल्ट?
UPTET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्रों द्वारा लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें दर्ज की जा रही थी। इसी कारण आयोग द्वारा पोर्टल से रिजल्ट लिंक को हटाने का फैसला किया। साथ ही, इसके मुख्य कारणों के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
1. 60 हजार से अधिक छात्रों का रिजल्ट 'Rejected':
रिजल्ट जारी होते ही लगभग 60,000 छात्रों के स्कोरकार्ड पर 'Rejected' लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। जिस पर आयोग का कहना था कि छात्रों द्वारा OMR SHEET में गलत रोल नंबर, क्वश्न पेपर की संख्या या कूट कॉलम गलत भरने के कारण ओएमआर का मूल्यांकन सॉफ्टवेयर नहीं कर सका। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में रिजेक्शन पर छात्रों ने कड़ा विरोध जताया।
2. आंसर-की और स्कोरकार्ड के मार्क्स में भारी अंतर:
UPTET 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने यह दावा किया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC द्वारा जारी प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की से मिलान करने पर उनके मार्क्स कट-ऑफ से अधिक बन रहे थे। लेकिन जब 26 अगस्त को ऑनलाइन स्कोरकार्ड जारी हुआ, तो उसमें उनके मार्क्स काफी कम कर दिए गए थे। साथ ही, कई छात्रों के रिजल्ट पर उन्हें फैल दिखाया गया था।
शिक्षा आयोग UPESSC, अब क्या कदम उठा रहा है?
छात्रों के बढ़ते इस विरोध को देखते हुए UPESSC आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपात बैठक बुलाई और छात्रों के फेवर में यह निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं:
-
5-सदस्यीय की जांच समिति गठित: आयोग ने तकनीकी और मूल्यांकन त्रुटियों की बारीकी से जांच करने के लिए 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है।
-
ओएमआर और डिजिटल मूल्यांकन का पुनरीक्षण: यह समिति छात्रों द्वारा फिल की गई शिकायतों, ओएमआर शीट और ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मूल्यांकन डेटा को फिर से अच्छे से चेक करेगी।
प्रत्यावेदन यानी Representations जमा करने का मौका:
आयोग द्वारा छात्रों के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है, जिसमें प्रभावित छात्रों को 10 सितंबर 2026 तक अपने साक्ष्यों के साथ ऑब्जेक्शन फिल कराने का एक मौका दिया गया है।
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 3, 2026
पांच सदस्यीय समिति का गठन, क्या काम करेगी ये 5 सदस्यीय समिति?
छात्रों की शिकायतों के बाद UPESSC आयोग ने एक 5 सदस्यीय समिति का निर्माण किया है, जिसमें मौजूद लोग छात्रों द्वारा फिल की गई शिकायतों को बारिकी से चेक करेगी। इसके साथ ही समिति की ओर से आंसर शीट और ऑनलाइन किए गए मूल्यांकन को भी दोबारा से चेक किया जाएगा।
सभी चीजों को डिटेल में चेक करने के बाद ये 5 सदस्यीय समिति द्वारा UPESSC आयोग को एक रिपोर्ट पेश की जाएगी। ऐसे में अगर परिणामों में गड़बड़ी पाई जाती है, तो रिजल्ट में तुंरत सुधार किया जाएगा।
UPTET 2026 का Result क्या दोबारा जारी किया जा सकता है ?
विशेषज्ञों और आयोग से आ रहे रुझानों के अनुसार, UPTET 2026 के Revised Result को जारी किए जाने की संभावना की जा रही है। परंतु, इससे जुड़ा अभी कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। छात्र रिजल्ट के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।
यहां भी पढ़े: UPSC CDS-II Admit Card 2026 जारी, यहां दिए लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.