GDS 3rd Merit List 2026: कब OUT होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट, कैसे जानें तीसरी सूची में आपका नाम है या नहीं?

Last Updated: May 7, 2026, 16:05 IST

India Post GDS 3rd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा GDS 3rd मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 28,636 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट की PDF फाइल प्रत्येक पोस्टल सर्कल के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार अपने संबंधित सर्कल के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे।

GDS 3rd Merit List 2026: कब OUT होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट, कैसे जानें तीसरी सूची में आपका नाम है या नहीं?
GDS 3rd Merit List 2026: कब OUT होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट, कैसे जानें तीसरी सूची में आपका नाम है या नहीं?

India Post GDS 3rd Merit List 2026: भारत सरकार का डाक विभाग ग्रामीण डाकघरों में रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का आयोजन करता है। ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-I (जनवरी 2026) के तहत पूरे भारत के विभिन्न डाक सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के कुल 28,636 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इंडिया पोस्ट ने आधिकारिक तौर पर पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों के नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नही आए है, वे तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 3rd मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्किल-वार मेरिट लिस्ट PDF में शामिल होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसके बाद अंतिम नियुक्ति की जाती है।

India Post GDS 3rd Merit List 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में इंडिया पोस्ट GDS तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026

पदों का नाम

GDS, BPM, ABPM

कुल पद

28,636

मेरिट लिस्ट

तीसरी मेरिट लिस्ट

मेरिट लिस्ट जारी होने का माध्यम

ऑनलाइन PDF

संभावित जारी तिथि

मई 2026

चयन प्रक्रिया

10वीं के अंकों के आधार पर

आधिकारिक वेबसाइट

indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS 3rd Merit List 2026 PDF Link

इंडिया पोस्ट GDS तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 की PDF डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित पोस्टल सर्कल के अनुसार नीचे दी गई तालिका से इंडिया पोस्ट GDS तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 PDF आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

पोस्टल सर्कल

3rd मेरिट लिस्ट PDF लिंक

आंध्र प्रदेश

बिहार

छत्तीसगढ़

दिल्ली

गुजरात

हरियाणा

हिमाचल प्रदेश

जम्मू और कश्मीर

कर्नाटक

मध्य प्रदेश

झारखंड

महाराष्ट्र

नॉर्थ ईस्ट

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

राजस्थान

पंजाब

ओडिशा

तेलंगाना

India Post GDS 3rd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से सर्कल वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  • होमपेज पर “GDS Online Engagement” पर क्लिक करें और फिर “Schedule-I January 2026” चुनें।

  • इसके बाद अपने संबंधित पोस्टल सर्कल पर क्लिक करें और “Supplementary List – III” लिंक खोलें।

  • सर्कल वाइज PDF नई टैब में खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें।

  • PDF में अपना नाम खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना 7 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

GDS Third Merit List 2026: कैसे देखें तीसरी सूची में आपका नाम है या नहीं?

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर GDS 3rd Merit List 2026 PDF डाउनलोड करें। इसके बाद PDF खोलकर अपने कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें। यदि आपका नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सूची में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 15:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News