CUET UG 2026 Scribe Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल होने वाले उन छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें एग्जाम के दौरान स्क्राइब यानी लिखने वाले सहायक की आवश्यकता होती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, स्क्राइब सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट है। CUET UG 2026 एग्जाम 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होने वाले है।
NTA CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह सुविधा दिव्यांग छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो आने वाले एग्जाम के लिए अपने स्क्राइब की डिटेल्स यहां जमा करें।
स्क्राइब क्या है? OR किसे मिलती है यह सुविधा?
स्क्राइब वह व्यक्ति होता है, जो एग्जाम के दौरान उन छात्रों की मदद करते है, जो शारीरिक अक्षमता या किसी मेडिकल स्थिति के कारण खुद लिखने में असमर्थ होते हैं।
- PwBD कैटेगरी: यह सुविधा मुख्य रूप से बेंचमार्क दिव्यांगता वाले छात्रों के लिए है।
- मेडिकल इमरजेंसी: अचानक लगी चोट के मामले में भी उचित मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
wD/PwBD के लिए स्क्राइब से जुड़ा नोटिस - यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण जानकारी
छात्र CUET UG 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबस को देखें। साथ ही, इसमें स्क्राइब रजिस्ट्रेशन से जुड़ी मुख्य बातें भी शामिल है।
| इवेंट | जानकारी |
| ऑफिशियल पोर्टल | cuet.nta.nic.in / exams.nta.ac.in/CUET-UG |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | आज (11:50) |
| सुविधा का लाभ | PwBD और लिखने में अक्षम छात्र |
| अतिरिक्त समय (Compensatory Time) | 20 मिनट प्रति घंटा |
स्क्राइब बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आप स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन करें:
- CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अपने 'Candidate Dashboard' पर जाकर स्क्राइब/सहायक वाले ऑप्शन को चुनें।
- अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) और स्क्राइब के लिए जरूरी अंडरटेकिंग अपलोड करें।
- आप अपना स्क्राइब खुद ला सकते हैं या NTA से स्क्राइब उपलब्ध कराने का अनुरोध कर सकते हैं।
- सभी डिटेल्स को एक बार जांच लें और फाइनल सबमिट करें।
जरूरी नियम और शर्तें
- योग्यता: स्क्राइब की शैक्षणिक योग्यता छात्र की योग्यता से एक स्तर कम होनी चाहिए।
- अंडरटेकिंग: छात्र और स्क्राइब दोनों को एक घोषणा पत्र भरना होगा, जिसमें स्क्राइब की फोटो और पहचान पत्र लगा हो।
- अतिरिक्त समय: जो छात्र स्क्राइब का उपयोग करते हैं, उन्हें एग्जाम के दौरान प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
आज के बाद नहीं मिलेगा मौका
NTA ने साफ कर दिया है कि आज रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद किसी भी नए अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप स्क्राइब की मांग करते हैं, तो उस पर विचार करना मुश्किल होगा।
यहां भी पढ़े: NEET UG Result 2026: neet.nta.nic.in पर जल्द OUT होगा रिजल्ट, यहां देखें एक्सपेक्टेड डेट