IDBI Bank JAM Admit Card 2026: आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 4, 2026, 19:09 IST

IDBI Bank JAM Admit Card 2026: आईडीबीआई बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

IDBI Bank JAM Admit Card 2026
IDBI Bank JAM Admit Card 2026

IDBI Bank JAM Admit Card 2026: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके तहत कुल 1300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके किसी भी तरह की तकनीक गिलिच से बचने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और समय के अलावा स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी निहित होती है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

IDBI Bank JAM Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार की सुविधा के लिए नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

IDBI Bank JAM Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

आईडीबीआई ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। नीचे टेबल में एडमिट कार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

पद का नाम 

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पद 

भर्तियों की संख्या 

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर - 1100

असिस्टेंट मैनेजर - 200 

एडमिट कार्ड जारी 

4 अप्रैल 2026 

आईडीबीआई बैंक परीक्षा तिथि 2026 

12 अप्रैल 2026 

एग्जाम का मोड 

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.idbibank.in

IDBI Bank JAM Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं। 

  • IDBI Bank JAM Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।  

ये भी पढ़ें: HPRCA TGT Arts Final Answer Key 2026: एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स फाइनल आंसर की जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 19:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News