GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: गेल में 70 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

Last Updated: Mar 7, 2026, 15:44 IST

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 : गेल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 70 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026
GAIL Executive Trainee Recruitment 2026

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 : गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने GATE 2026 उम्मीदवारों के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर 70 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह भर्ती केमिकल, इलेक्ट्रिकल और मकैनिकल डिसिप्लिन आदि विभागों के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले गेल की वेबसाइट पर निहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। केवल पात्रता मानदंड को पूरे करने वाले उम्मीदवारों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों के चयन में GATE-2026 के अंक, ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू और दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल शामिल है। 

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मॉड से किए जा सकते हैं। इसके लिए आप गेल की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जा सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।  एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

गेल  एग्जीक्यूटिव ट्रेनी ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 हाइलाइट्स 

GAIL ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर 70 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) 

पद का नाम 

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 

रिक्त पदों की संख्या 

70 

विज्ञापन संख्या 

GAIL/OPEN/ET/24/2025 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

20 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

18 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

gailonline.com

GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अल-अलग निर्धारित की गई है।उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक और एम.ई/एम.टेक की डिग्री होना अनिवार्य है। बी.ई/बी.टेक और एमबीए या बी.ई/बी.टेक और एमएससी वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 मार्च 2026 के अनुसार 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस से छूट दी गई है। 

GAIL Executive Trainee Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

गेल में  70 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले गेल की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाएं। 

  • GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें।

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फॉर्म में फीड की गई जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास रख लें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 15:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News