DSSSB PRT Admit Card 2026 OUT: DSSSB PRT एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in पर जारी, ये रहा Primary Assistant Teacher हॉल टिकट Direct Link

Last Updated: Feb 13, 2026, 18:04 IST

DSSSB Primary Assistant Teacher Admit Card 2026 OUT: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा DSSSB PRT एडमिट कार्ड 2026, आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 16 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

DSSSB Primary Assistant Teacher Admit Card 2026 OUT
DSSSB Primary Assistant Teacher Admit Card 2026 OUT

DSSSB PRT Admit Card 2026 OUT: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड ने आज 13 फरवरी को PRT (Primary Teacher) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र चेक कर लें। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) भी साथ ले जाना होगा। 

DSSSB PRT Admit Card 2026 Download Link-Active

 DSSSB PRT एडमिट कार्ड 2026 लिंक dsssb.delhi.gov.in पर एक्टिव कर दिया गय है। उम्मीदवार अपना DSSSB प्राइमरी असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड 2026 सीधे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होना।

यहां क्लिक करें:- DSSSB पीआरटी एडमिट कार्ड लिंक 

DSSSB PRT एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

DSSSB प्राइमरी असिस्टेंट टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है और परीक्षा में बैठने के लिए इसका प्रिंट साथ लाना अनिवार्य है। DSSSB PRT भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) के कुल 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • परीक्षा बोर्ड का नाम: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB)

  • विभाग का नाम: डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल

  • परीक्षा का नाम: असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) पद के लिए कंबाइंड एग्जाम 2025

  • पद का नाम: असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी)

  • कुल रिक्त पद: 1180

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 13 फरवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 16, 17, 18, 19, 20, 24 फरवरी तथा 3, 5, 6, 8 मार्च 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://dsssb.delhi.gov.in/

DSSSB प्राइमरी असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप अपना DSSSB PRT एडमिट कार्ड 2026  डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in खोलें।

  • होमपेज पर Latest News सेक्शन ढूंढें।

  • “DSSSB ऑनलाइन एग्जाम 2026 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।

  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिया कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।

  • आपका DSSSB प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News