Schools Closed 2026: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 11 सितंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?

Last Updated: Sep 8, 2026, 15:47 IST

School Holiday Notification Delhi: 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को छुट्टी रखी गई है। छात्र इससे जुड़ी सभी डिटेल्स को पढ़ने के लिए यहां देखें।

Schools Closed 2026: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 11 सितंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?
Schools Closed 2026: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 11 सितंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?

Delhi School Holiday on 11 September: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आई है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education - DoE) ने एक ऑफिशियल सर्कुलर को जारी करते हुए राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (Government-Aided) और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त प्राइवेट (Unaided Recognised Private) स्कूलों में छुट्टी की घोषणा के बारे में जारी की गई है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के कारण स्कूलो में छुट्टी जारी की जा रही है। यह सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इस सम्मेलन में हाई-प्रोफाइल यानी 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। 

BRICS Summit 2026 कब आयोजित किया जाएगा? 

भारत की राजधानी में होने वाला BRICS Summit 2026 सितंबर महीने के 12 और 13 सितंबर 2026 की डेट को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए दिल्ली में तैयारियां काफी जोरो-शोरों से चल रही हैं। ऐसे में ही अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) में सर्कुलर जारी कर स्कूलों में 11 सितंबर की छुट्टी का एलान किया है। 

11 सितंबर को दिल्ली के स्कूलों में क्यों रहेगी छुट्टी?

दिल्ली में इस साल 11 सितंबर 2026 को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहने के कारण को जानने के लिए नीचे दिए गए इन पॉइंट्स को पढ़े।  

  1. 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (18th BRICS Summit): दिल्ली का प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' में 11 से 13 सितंबर 2026 तक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में लगभग 30 सदस्य देशों व साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।

  2. सुरक्षा और वीवीआईपी कारकेड मूवमेंट: विदेशी प्रतिनिधियों के आने जाने की सुरक्षा को बनाने के लिए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा के कड़े नियम और कई प्रकार के इंतजाम किए जा रहे है। 35 से अधिक मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और स्पेशल सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की जाएगी। 

  3. जाम और असुविधा से बचाव: स्कूलो में छुट्टी रखने का एक ये भी सबसे बड़ा कारण है क्योकि दिन में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बसों, बच्चों और पेरेंट्स के कारण भारी ट्रैफिक यानी जाम लग जाता है। साथ ही, 18th BRICS Summit में भारी जाम को न झेलना पड़े इसलिए स्कूलों की छुट्टियों का एलान किया गया है। 

  4. रास्तों को डायवर्जन: DoE ने 18th BRICS Summit के रास्तों को डायवर्जन मोड पर रखा है, ताकि सम्मेलन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़ें। साथ ही, इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल और शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों और सरकारी ऑफिसों की छुट्टी जारी की गई है।

DoE सर्कुलर और स्कूल छुट्टी से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्र राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 11 सितंबर को होने वाली छुट्टी को डिटेल से समझने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

मुख्य डिटेल्स

जारीकर्ता निकाय

शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education, Delhi)

छुट्टी की डेट 

11 सितंबर 2026 (शुक्रवार)

किन स्कूलों में रहेगी छुट्टी?

सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल

छुट्टी का मुख्य कारण

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) और वीआईपी ट्रैफिक मूवमेंट

क्षेत्र/दायरा

संपूर्ण दिल्ली-एनसीआर (GNCTD के क्षेत्राधिकार वाले स्कूल)

ऑफिशियल सर्कुलर स्टेटस

जारी 

Long Weekend School Holiday: छात्रों को मिलेगा 3 दिनों का लंबा वीकेंड 

11 सितंबर को शुक्रवार होने के कारण राजधानी दिल्ली के स्कूली छात्रों को एक साथ 3 दिनों की लंबी छुट्टी का फायदा मिल रहा है:

  • 11 सितंबर (शुक्रवार): ब्रिक्स सम्मेलन के कारण स्कूलों मे छुट्टी का एलान किया गया। 
  • 12 सितंबर (शनिवार): नियमित साप्ताहिक छुट्टी होगी। 
  • 13 सितंबर (रविवार): इस की सभी प्रकार के स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है।  

18th BRICS Summit में कौन-कौन से देश शामिल होंगे?  

इस 18th BRICS Summit में मुख्य रूप से पहले ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल थे। परंतु, अब इसका दायरा काफी ज्यादा बढ़ा हो गया है। अब 18th BRICS Summit में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश भी शामिल हो गए हैं।

यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam 2027: प्राइवेट छात्रों के लिए जल्द जारी होंगे एप्लीकेशन फॉर्म, जानें कैसे करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 15:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News