SSC CHSL भर्ती 2026 में हुए 4 बड़े बदलाव; 2,536 पोस्ट के लिए ssc.gov.in पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें मुख्य डिटेल्स

Last Updated: Sep 8, 2026, 13:39 IST

SSC CHSL Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10+2 सीएचएसएल एग्जाम 2026 के अंदर 2,536 पोस्ट पर वैंकेसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 7 अक्टूबर 2026 है। साथ ही, इस बार टियर-1 में 15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग लागू करने और आंसर-की चैलेंज फीस को घटाया गया आदि जैसे 4 महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। छात्र यहां से पढ़े। 

SSC CHSL भर्ती 2026 में हुए 4 बड़े बदलाव; 2,536 पोस्ट के लिए ssc.gov.in पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें मुख्य डिटेल्स
SSC CHSL भर्ती 2026 में हुए 4 बड़े बदलाव; 2,536 पोस्ट के लिए ssc.gov.in पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें मुख्य डिटेल्स

SSC CHSL Notification 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10+2 यानी हायर सेकेंडरी लेवल की वैकेंसियों के लिए SSC CHSL 2026 वैंकेसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस साल 2026, आयोग ने अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 2,536 पोस्ट पर वैंकेसी निकाली है।

SSC ने संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) लेवल एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में 7 सितंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है। साथ ही, यह प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक जारी रहेगी। 12वीं पास करने वाले छात्र, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। 

SSC CHSL Vacancy 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

12वीं पास छात्र SSC CHSL Vacancy 2026 से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। छात्रों के लिए इस टेबल में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट के साथ-साथ फीस जमा करने की लास्ट डेट भी जारी की गई है। 

इवेंट

ऑफिशियल डिटेल्स 

भर्ती आयोग

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)

एग्जाम का नाम

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2026

कुल वैंकेसी 

2,536 (Tentative)

पोस्ट का नाम

LDC, JSA, DEO एवं DEO Grade 'A'

रजिस्ट्रेशन की डेट 

7 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

7 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)

ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट 

8 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)

फॉर्म करेक्शन विंडो

14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास (10+2)

आयु सीमा

18 से 27 साल (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से)

रजिस्ट्रेशन फीस 

100 (महिला, SC, ST, PwBD और ESM छात्रों के लिए फ्री)

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in

(4 Major Changes) नई SSC CHSL भर्ती 2026 में हुए 4 बड़े बदलाव 

एसएससी ने इस साल 2026, सीएचएसएल एग्जाम प्रणाली और नियमों में कुछ बड़े, महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी बदलाव किए हैं:

  1. टियर-1 एग्जाम में सेक्शनल टाइमिंग लागू: CGL की तर्ज पर अब CHSL टियर-1 में भी सेक्शनल टाइमिंग (Sectional Timing) की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 60 मिनट के कुल टाइम को 4 सेक्शनों यानी Maths, Reasoning, English, General Awareness आदि के लिए 15-15 मिनट में डिवाइड कर दिया गया है। साथ ही, उस सेक्शन का टाइम खत्म होते ही वह सेक्शन अपने आप ही लॉक हो जाएगा, जिसका मतलब है कि आप दूसरे सेक्शन के टाइम पीरियड में पहले सेक्शन के क्वश्न को सॉल्व नही कर पाएंगे।  

  1. वैंकेसी में गिरावट: पिछले साल (CHSL 2025) की तुलना में इस साल 2026 में रिक्त पदों की संख्या काफी घटी है। साल 2025 में जहां पोस्टो के नंबर 3,500 से अधिक हो गई थे, वहीं इस बार यानी 2026 में प्रारंभिक अधिसूचना में केवल 2,536 वैंकेसियां ही जारी की गई हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे आने तक विभागों से नए पद जुड़ने की संभावना बनी रहती है।

  1. आंसर-की चैलेंज फीस में भारी कटौती: छात्रों को एक बड़ी राहत देते हुए SSC आयोग ने आंसर-की पर मिलने वाले ऑब्जेक्शन (Objection/Challenge) फिल कराने की फीस को आधा कर दिया गया है। पहले हर क्वश्न पर ऑब्जेक्शन फिल कराने की फीस 100 थी, जिसे घटाकर अब हर क्वश्न के लिए केवल 50 रुपय कर दिया गया है।

  1. खाली वैंकेसी को भरने के लिए नया 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म': Document Verification के बाद खाली रह जाने वाले वैंकेसी को भरने तथा वेटिंग लिस्ट में फंसे योग्य छात्रों को मौका देने के लिए आयोग ने 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म' और 'FRTA' प्रणाली को भी लागू किया है, जिससे कोई भी सीट बिना वजह खाली न रहे।

SSC CHSL 2026 Notification PDF Link - यहां क्लिक करें

वेतनमान और सैलरी (Salary Structure)

एसएससी सीएचएसएल के अंदर चुनें गए छात्रों को पोस्ट के अनुसार केंद्र सरकार के पे-मैट्रिक्स के तहत सैलरी मिलती है:

  • LDC / JSA: पे-लेवल 2 (19,900 – 63,200)
  • Data Entry Operator (DEO): पे-लेवल 4 (25,500 – 81,100) और पे-लेवल 5 (29,200 – 92,300)
  • DEO Grade 'A': पे-लेवल 4 (25,500 – 81,100)

पात्रता और वेतनमान (Eligibility & Salary)

  • आयु सीमा: छात्र का जन्म 02 अगस्त 1999 से पहले और 01 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित कैटेगरी जैसे SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल) को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: 7 अक्टूबर 2026 तक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं एग्जाम पास होना जरूरी है।

SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. यदि आपने नया OTR नहीं किया है, तो 'Register Now' पर क्लिक करके अपना One-Time Registration पूरा करें।
  3. लॉगिन करके 'Apply' सेक्शन में Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 पर क्लिक करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी को फिल करें। एग्जाम सेंटर को चुनें। 
  5. वेबकैम या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें।  
  6. साथ ही, सिग्नेचर को अपलोड करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News