HBSE Result 2026 12th Topper: रेवाड़ी की दीपिका ने रचा इतिहास, 500 में से 499 अंक पाकर बनीं हरियाणा की 'आर्ट्स क्वीन'
HBSE Result 2026 12th Topper: हरियाणा बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली दीपिका ने हरियाणा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में 499 अंक के साथ प्रथम रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।
HBSE Result 2026 12th Topper: सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली दीपिका की कहानी भी कुछ यही कहती है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली दीपिका ने हरियाणा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 499 अंक के साथ पहली रैंक हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया। दीपिका कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की एक जीती-जागती मिसाल है। आज दीपिका की पहली रैंक आने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है।
कौन है दीपिका
दीपिका का जन्म हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ। दीपिका ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 499 अंक के साथ पहली रैंक हासिल की। वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं। दीपिका के परिवार ने प्रतिभा को पढ़ाई के लिए हमेशा मोटिवेट किया। पिता बताते हैं कि बेटा हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। आज इसी के बूते दीपिकी ने हरियाणा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त की। उन्होंने हिंदी, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र व सीपीयू विषय में शत प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 99 और गणित विषय में 90 अंक हासिल किए।
दीपिका ने कैसे किया टॉप?
दीपिका के हरियाणा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही है। दीपिका रोजाना पूरा अनुशासन के साथ पढ़ाई करती थे। इसके बाद रिवीजन भी करती थे। आज इसी की बदौलत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आर्ट्स स्ट्रीम से कक्षा 12वीं की परीक्षा में दीपिका ने 500 में से 499 अंक के साथ पहली रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। दीपिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। वह वर्तमान में हरियाणी के रेवाड़ी जिले के गांव चिन्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.