CTET Exam Analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 8 फरवरी को दो शिफ्टों में CTET 21वें संस्करण की परीक्षा आयोजित कर रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई है और दूसरी दोपहर 12 बजे शुरू होगी। प्रत्येक शिफ्ट के बाद, हम यहां उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर परीक्षा विश्लेषण देंगे, जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पूछे गए विषय, प्रश्न, उत्तर आदि शामिल होंगे। CBSE ने 5 फरवरी को आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर CTET एडमिट कार्ड जारी किया। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CTET Exam Analysis 2026: रिपोर्टिंग टाइम
सीटीईटी परीक्षा 2026 का दूसरा दिन, रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12 बजे समाप्त हुई। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए हैं। दूसरी शिफ्ट दोहपर 2.30 बजे शुरू होगी।
CTET Eligibility: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम कौन - कौन दे सकता है?
सीटीईटी यानि शिक्षका पात्रता परीक्षा के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
- 10+2 न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/डी.एल.एड.
- 10+2 में 50% अंक और डिप्लोमा/डी.एल.एड के अंतिम वर्ष में परीक्षा दे रहे हों या
- ग्रेजुएशन में 50% अंक और बी.एड. की परीक्षा दे रहे हों या उत्तीर्ण हों
CTET Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स
सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा में लगभग 25,30,436 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। सीटीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बातें नीचे टेबल में दी गई हैं, जिसमें 7 फरवरी की दोनों शिफ्ट का समय और 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय शामिल है।
| परीक्षा तिथि | पेपर | पेपर का समय |
| 7 फरवरी, 2026 | पेपर 2 सुबह | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 7 फरवरी, 2026 | पेपर 1 दोपहर | दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे |
| 8 फरवरी, 2026 | पेपर 2 सुबह | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 8 फरवरी, 2026 | पेपर 1 दोपहर | दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे |
CTET Paper 1 Exam Analysis 2026: परीक्षा विश्लेषण जल्द
CTET 2026 की पहली शिफ्ट 12 बजे समाप्त हो गई है। सीटीईटी परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट आसान से मीडियम (Easy to Moderate) रही. ये विश्लेषण उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। जिसमें प्रश्न अवधारणाओं पर आधारित थे और पूछे गए सीडीपी विश्लेषणात्मक थे। सिद्धांतों से संबंधित प्रश्न भी थे। वहीं, कई उम्मीदवारों को पहली शिफ्ट कठिन और पेपर लंबा लगा। सभी विषयों के अनुसार परीक्षा विश्लेषण निम्नलिखित है।
| सीटीईटी पेपर I का विशलेषण 2026 | ||
| विषय | कठिनाई स्तर | अच्छे प्रयास |
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) | आसान से मीडियम | 22-26 |
| इंग्लिश भाषा | आसान | 23-27 |
| हिंदी भाषा | आसान | 23-27 |
| गणित (Maths) | मीडियम | 18-22 |
| विज्ञान (Science) | आसान से मीडियम | 17-21 |
| सामाजिक विज्ञान (Social Science) | मीडियम | 15-19 |
| कुल | आसान से मीडियम | 115-130 |
CTET Cut Off 2026 Category Wise: कट ऑफ
सीटीईटी कट ऑफ 2026 कैटेगरी वाइस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| वर्ग | सीटीईटी पास प्रतिशत | सीटीईटी उत्तीर्ण अंक |
| ओबीसी, एससी, एसटी | 55% | 82/150 |
| जनरल | 60% | 90/150 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation