CTET Exam Analysis 2026 in Hindi: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 कठिनाई स्तर, सफल प्रयास और कट ऑफ

Feb 7, 2026, 13:29 IST

CTET Exam Analysis 2026 in Hindi: सीबीएसई ने सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट पेपर II का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया, जो अब समाप्त हो गई है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। यह विश्लेषण उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और परीक्षा के रुझानों को समझने में मदद करता है। जिसमें शिफ्ट-वार और सेक्शन-वार कठिनाई स्तर, परीक्षा पैटर्न, सफल प्रयास देख सकते हैं। 

CTET Exam Analysis 2026 in Hindi
CTET Exam Analysis 2026 in Hindi

CTET Exam Analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें दो प्रश्न पत्र शामिल हैं। पहला पेपर I और दूसरा पेपर II, पेपर I प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और पेपर पेपर II उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। सीटीईटी का 21वां संस्करण 7 और 8 फरवरी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जा रही है। 

एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर 2 आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा।  प्रत्येक शिफ्ट के बाद, हम यहां छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर परीक्षा विश्लेषण देंगें। जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पूछे गए विषय, प्रश्न, उत्तर आदि शामिल होंगे।

CTET Exam Reporting Time 2026: रिपोर्टिंग का समय 

सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला दिन रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है। पहला चरण सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ था। पेपर 2 की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। पेपर 1 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे समाप्त होगी।

CTET Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

सीटीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बातें नीचे टेबल में दी गई हैं:

परीक्षा तिथि 

          पेपर 

पेपर का समय 

7 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

7 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

8 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

8 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

CTET Exam Analysis 2026 Paper 2: सफल प्रयास और कठिनाई स्तर (7 फरवरी पहली शिफ्ट)

एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा। पहला पेपर आसान था, अवधारणात्मक प्रश्न पूछे गए और भाषा अनुभाग सरल रहा। उम्मीदवार कठिनाई स्तर और सफल प्रयास नीचे टेबल में देख सकते हैं।

सीटीईटी पेपर II का विशलेषण

विषय 

कठिनाई स्तर

अच्छे प्रयास 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

आसान से मीडियम

22-26

इंग्लिश भाषा

आसान

23-27

हिंदी भाषा

आसान

23-27

अंकशास्त्र 

मीडियम

18-22

विज्ञान 

आसान से मीडियम

17-21

सामाजिक विज्ञान 

मीडियम

15-19

कुल 

आसान से मीडियम

115-130

CTET Exam Pattern 2026: पेपर 2 का एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवार नीचे टेबल में सीटीईटी पेपर 2 में शामिल सब्जेक्ट, प्रश्नों की संख्या और कुल मार्क्स देख सकते हैं।

विषय 

प्रश्नों की संख्या

मार्क्स 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

30

30

भाषा-I

30

30

भाषा-II

30

30

गणित और विज्ञान या

सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

अन्य विषय शिक्षकों के लिए उपरोक्त में से कोई एक विकल्प)

60

60

कुल

150

150


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News