पांच बार फेल होने के बाद छठवीं बार में बनी लेफ्टिनेंट, मेहनत और जिद से लिखी सफलता की कहानी

Feb 7, 2026, 12:12 IST

जो अपनी गलतियों से सीखते हैं, उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार फेल हुए। चेतना शर्मा की कहानी भी कुछ इस तरह की है। जिन्होंने छठी बार सीडीएस का एग्जाम क्रैक किया और साबित किया, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

Chetna Sharma Cracked the CDS Exam
Chetna Sharma Cracked the CDS Exam

Chetna Sharma Cracked the CDS Exam: चेतना शर्मा कोशिश करने वालों की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने वह इतिहास रचा, जहां अच्छे-अच्छों के हौसले टूटकर जाते हैं। चेतना पांच बार सीडीएस परीक्षा में फेल हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और छठी बार सीडीएस का एग्जाम क्रैक कर आखिरकार लेफ्टिनेंट बन गई। 

गणतंत्र दिवस की परेड में मिसाइल टुकड़ी का किया नेतृत्व

चेतना शर्मा का जन्म राजस्थान के खाटू श्याम गांव में हुआ। बचपन में वह गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का सपना देखा करती थी और साल 2023 में उनका सपना सच हो गया। चेतना शर्मा ने 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड 2023 में मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व किया था। चेतना शर्मा फिलहाल आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट में तैनात है।

चेतना शर्मा सीडीएस में पांच बार हुई फेल 

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने अपनी ग्रेजुएशन मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित NIT से स्नातक पूरी की। इसके बाद उन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की तैयारी शुरू कर दी क्योंकि उन्हें बचपन में देखा सपना जो पूरा करना था। सीडीएस एग्जाम में चेतना पांच बार फेल हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रही है। 

लेफ्टिनेंट बन रचा इतिहास

छठी बार जब सीडीएस का एग्जाम हुआ, तो चेतना ने नया कीर्तिमान रचते हुए इस बार यह परीक्षा पास कर ली और आखिरकार लेफ्टिनेंट बन गई है। चेतना शर्मा के इस हौसले को दुनिया ने सलाम किया। मेहनत और लगन सच्ची हो, तो मंजिल आपको जरूर मिलेगा। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना बार फेल हुए हो। 

आर्मी एयर डिफेंस का हिस्सा है चेतना शर्मा

चेतना शर्मा आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट की एक सैन्य अधिकारी है।  अगर हम आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट के बारे में आपको बताएं, तो यह रेजिमेंट ड्रोन और एयक्राफ्ट के जरिए आसमान की रक्षा करता है, ताकि दुश्मनों से 24 घंटा चौकन्ना रहा जा सकें। 

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में की कड़ी मेहनत

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा के लिए छठी बार सीडीएस का एग्जाम पास करना ही काफी नहीं था। अभी तो ट्रेनिंग होना बाकी था। इसके लिए उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पूरी लगन और मेहनत के साथ ट्रेनिंग का पड़ाव पार किया। चेतना बार-बार असफल होकर हार मानने वालों के एक मिसाल है।  

 

 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News