CGPSC Mains Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 21 सितंबर से शुरू हो सकता है साक्षात्कार

Last Updated: Sep 1, 2026, 10:54 IST

CGPSC State Service Main Result 2025 जारी हो गया है। मुख्य परीक्षा के आधार पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से संभावित है। 

CGPSC State Service Main Result 2025 PDF डाउनलोड करें।
CGPSC State Service Main Result 2025 PDF डाउनलोड करें।

CGPSC State Service Main Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने साक्षात्कार के लिए 608 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। उम्मीदवार जिसने मुख्य परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दी गई हैं।

आयोग के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इंटरव्यू की निश्चित तारीख, समय, स्थान और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।

CGPSC Mains Result PDF Link

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर PDF प्रारूप में जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने रिजल्ट का PDF लिंक नीचे लेख में भी साझा भी किया है।

CGPSC Main Result PDF

यहां क्लिक करें

CGPSC Main Result 2025: महत्वपूर्ण आंकड़े

उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

राज्य सेवा परीक्षा 2025

कुल पद

265

सेवाओं की संख्या

20

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

3,921

इंटरव्यू के लिए चयनित

608

मुख्य परीक्षा की तारीख

6 से 9 जून 2026

इंटरव्यू की संभावित शुरुआत

21 सितंबर 2026

दस्तावेज सत्यापन

इंटरव्यू से एक दिन पहले

कितने पदों पर होनी है भर्ती

CGPSC ने विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के तहत राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में 20 सेवाओं के कुल 265 पद भरे जाने हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से कुल 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना गया था। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद 608 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू के चरण में जगह बनाई है।

कब आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।

इंटरव्यू से पहले करना होगा Document Verification

इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। आयोग के निर्देश के मुताबिक उम्मीदवारों को साक्षात्कार की निर्धारित तारीख से एक दिन पहले आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की ओर से जारी होने वाले विस्तृत निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

पदों की अग्रमान्यता दर्ज करना जरूरी

साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को विज्ञापन में शामिल पदों के लिए अपनी अग्रमान्यता (Preference) ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसके लिए आयोग अपनी वेबसाइट पर अलग से तारीख और प्रक्रिया की जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अग्रमान्यता दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करें।

21 सितंबर से शुरू हो सकता है CGPSC Interview

CGPSC State Service Main Exam 2025 के इंटरव्यू 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावित जानकारी आयोग की ओर से दी गई है। इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल, उम्मीदवारों की तारीखवार सूची और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े निर्देश बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इसलिए इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

CGPSC State Service Main Result 2025 कैसे चेक करें?

मुख्य परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके को अपना सकते हैं:

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वेबसाइट पर What's New सेक्शन में STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_MAINS_WRITTEN_EXAM_RESULT (31-08-2026)  राज्य Result लिंक खोलें।

  3. मुख्य परीक्षा परिणाम या साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  4. PDF में अपना रोल नंबर खोजें।

  5. भविष्य के लिए परिणाम और चयन सूची का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 09:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News