SSC Stenographer Admit Card 2026: जानें कब आएगा एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड? परीक्षा 9 से 12 सितंबर तक

Last Updated: Sep 1, 2026, 10:52 IST

SSC Stenographer Admit Card 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 9 से 12 सितंबर 2026 के बीच ग्रेड C और D की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

SSC Stenographer Admit Card 2026
SSC Stenographer Admit Card 2026

SSC Stenographer Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से 6 से 12 सितंबर के बीच स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सितंबर 2026 के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

SSC Stenographer Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

SSC स्टेनोग्राफर CBE 2026 परीक्षा 9 सितंबर से 12 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए। यदि आपके हॉल टिकट में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके फौरन सुधारवा लें।

SSC Stenographer Admit Card 2026 कब आएगा? 

एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे डाउनलोड करें SSC Stenographer Admit Card 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में SSC Stenographer Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

  • पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो ID जरूर लेकर जाना होगा। इन जरूरी दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें।

SSC Stenographer Exam Pattern 2026: पेपर पैटर्न

SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित होते हैं। अभ्यर्थियों को पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाता है। अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में विस्तृत एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पेपर पैटर्न देख सकते हैं। 

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)

50

50

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

50

50

अंग्रेजी भाषा एवं समझ (English Language & Comprehension)

100

100

कुल

200

200

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News