Bihar Board Toppers 2026: किस रैंक को मिला 2 लाख और लैपटॉप? देखें 10वीं-12वीं का पुरस्कार

Last Updated: Sep 9, 2026, 15:46 IST

BSEB 10th-12th Topper Award 2026: बिहार बोर्ड 2026 की मैट्रिक और इंटर एग्जाम के 168 मेधावी टॉपर्स को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। इसमें मेधावी छात्रों को करीब 2 लाख रुपये तक की नकद राशि और आगे की पढ़ाई करने के लिए महीने की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। साथ ही, 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 51,000 की सहायता राशि भी प्रदान की गई है। 

BSEB 10th-12th Topper Award 2026
BSEB 10th-12th Topper Award 2026

BSEB 10th-12th Topper Award 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं के फाइनल एग्जाम 2026 में राज्य लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन पटना स्थित 'नेक संवाद' में किया गया था। यह समारोह आज 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित किया था। इस राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा के कुल 168 टॉपर्स को सम्मानित किया गया है। 

शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को 2 लाख तक की नकद पुरस्कार राशि, एप्रिसिएशन लेटर, मेडल और लैपटॉप खरीदने के लिए 51,000 तक की अलग से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

बिहार बोर्ड टॉपर्स पुरस्कार योजना 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

BSEB 10th-12th Topper Award 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए आप इस नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

आयोजक संस्था

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं BSEB

कुल सम्मानित छात्र

168 मेधावी विद्यार्थी

कक्षाएं 

10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट)

अतिरिक्त डिजिटल डिवाइस

सभी 168 छात्रों को लैपटॉप के लिए 51,000 की राशि 

कार्यक्रम स्थल

'नेक संवाद', पटना

Bihar Board Toppers Felicitation 2026: रैंक के अनुसार पुरस्कार राशि की डिटेल्स 

Bihar Board Topper Prize Money 2026, बिहार सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए रैंक के अनुसार सभी छात्रों के लिए नकद इनाम तय किया गया है। यह जानने के लिए यहां देखें:- 

  • पहला स्थान (Rank 1): 2 लाख रुपये की नकद राशि साथ ही लैपटॉप भी दिया गया। 
  • दूसरा स्थान (Rank 2): 1.5 लाख रुपये की नकद राशि साथ ही लैपटॉप भी दिया गया।
  • तीसरा स्थान (Rank 3): 1 लाख रुपये की नकद राशि साथ ही लैपटॉप भी दिया गया।
  • 12वीं (इंटरमीडिएट) में 4th और 5th स्थान: 30,000-30,000 की पुरस्कार राशि साथ ही लैपटॉप भी दिया गया।
  • 10वीं (मैट्रिक) में 4th से 10th स्थान: 20,000-20,000 की पुरस्कार राशि साथ ही लैपटॉप भी दिया गया।

मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के 168 मेधावी टॉपर्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम - Official Tweet 

 

Bihar Board 12th Toppers: इंटरमीडिएट टॉपर विज्ञान स्ट्रीम में पहला टॉपर समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन, सेकेंड टॉपर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी को सम्मानित किया गया है। इसी के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में गयाजी से पहला टॉपर नीशू कुमारी, सीतामढ़ी की सेकेंड टॉपर सिद्धी शिखा, लखीसराय के सेकेंड टॉपर चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया से सेकेंड टॉपर मो. लक्की अंसारी को सम्मानित किया गया है। साथ ही, कॉमर्स स्ट्रीम में पहला टॉपर पटना की अदिति कुमारी को सम्मान मिला है। वे नहीं थी, इसी कारण उनके पिता को उनकी जगह सम्मानित किया गया। सेकेंड टॉपर पटना की माही कुमारी बनी। 

Bihar Board 10th Toppers: मैट्रिक टॉपर में पहला टॉपर सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की पुष्पांजलि कुमारी, प्रथम टॉपर वैशाली की साबरीन परवीन और बेगूसराय की सेकेंड टॉपर नाहिद सुल्ताना को सम्मानित किया गया है। 

लैपटॉप प्रोत्साहन राशि और महीने की स्कॉलरशिप

डिजिटल शिक्षा और उच्च अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने इस बार पुरस्कार वितरण मॉडल में कुछ अहम और अलग से प्रावधानों को जोड़ा गया हैं:

1. लैपटॉप के लिए 51,000 की सहायता

पहले प्रदान किए जाने वाले भौतिक लैपटॉप के बजाय इस बार सरकार द्वारा सभी 168 पुरस्कृत टॉपर्स को उनकी पसंद का लैपटॉप खरीदने के लिए 51,000 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से दी गई है।

2. आगे की पढ़ाई के लिए मिलेगी Monthly Stipend

छात्रों को पैसोंबा की बाधाओं को दूर करने और मेधावी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाएं रखने के लिए सरकार ने महीने की स्कॉलरशिप को भी जारी किया है:

  • मैट्रिक (10th) टॉपर्स: 12वीं तक हर महीने 2,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • इंटर (12th) टॉपर्स: ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरी होने तक हर महीने 2,500 की वित्तीय सहायता मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति: 'नेक संवाद' से छात्रों को मिला नया हौसला

इस सम्मान समारोह में राज्य के उप-मुख्यमंत्रियों, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया था। साथ ही, सभी छात्रों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स को भी सभी के सामने सम्मानित किया गया है। 

यहां भी पढ़े: NBEMS NEET PG Answer Key 2026 : कब जारी होगी नीट पीजी आंसर की, क्या ऑब्जेक्शन फिल करने का मिलेगा मौका?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 15:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News