JEE Main 2026 सेशन 2 की एप्लीकेशन में जानें कब तक कर सकेंगे सुधार?

Akshara Verma
Last Updated: Feb 27, 2026, 19:16 IST

NTA JEE Mains 2026 सेशन 2 के फॉर्म में सुधार करने के लिए 28 फरवरी तक खूली रहेगी करेक्शन विंडो। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जल्द करें करेक्शन। साथ ही, यह केवल रजिस्टर्ड छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में खोली गई है।

Correction Window for JEE Main 2026 Session 2
Correction Window for JEE Main 2026 Session 2

JEE Main 2026 Session 2 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 2 के एग्जाम्स के लिए JEE Main 2026 करेक्शन विंडो की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, करेक्शन विंडो की प्रक्रिया 27 से 28 फरवरी, 2026 तक खुली रहेगी। 

छात्र JEE Main 2026 सेशन 2 में फिल किए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जानकारियों में बदलाव करना चाहते हैं, तो छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर बदलाव कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह विंडो 28 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) तक ही खुली रहेगी। साथ ही, छात्र कुछ ही फील्ड में बदलाव कर सकते हैं। 

JEE Main 2026 करेक्शन विंडो की मुख्य डिटेल्स 

NTA ने छात्रों को कुछ चुनिंदा फिल्ड्स में ही बदलाव करने की अनुमति दी है। करेक्शन विंडो से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में करेक्शन विंडो की डेट्स की जानकारी के साथ-साथ अप्लाई करने के मोड के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

इवेंट इंपोर्टेंट डिटेल्स 
करेक्शन विंडो शुरू होने की डेट  26 फरवरी, 2026
करेक्शन विंडो की लास्ट डेट  28 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
ऑफिशियल वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in
करेक्शन करने का मोड  केवल ऑनलाइन 

JEE Main 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो - यहां क्लिक करें

किन-किन जानकारियों में सुधार कर सकते हैं?

NTA के नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए सभी फील्ड्स में बदलाव करना संभव नहीं है। यहां से जाने उन प्रमुख जानकारियों के बारे में जिनमें आप आराम से बदलाव कर सकते हैं।

  • शैक्षिक डिटेल्स: 10वीं और 12वीं के मार्क्स या स्कूल का नाम।
  • एग्जाम का शहर: आप अपनी सुविधा के अनुसार एग्जाम सेंटर बदल सकते हैं।
  • पेपर का ऑप्शन: पेपर 1 (B.E./B.Tech) से पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) में बदलाव या दोनों का चयन।
  • कैटेगरी: यदि आपने गलत कैटेगरी भर दी थी, तो उसे यहां सुधारा जा सकता है। 
  • हस्ताक्षर और फोटो: छात्र अपलोड की गई फोटो को भी अपडेट कर सकते हैं।

JEE Main 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो में सुधार-बदलाव करने के स्टेप्स 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के एप्लीकेशन के लिए करेक्शन विंडो विंडो 28 फरवरी, 2026 को बंद हो जाएगी। उससे पहले छात्र इनमें बदलाव करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1: JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।

स्टेप 4: खुली हुई फील्ड पर क्लिक करके उनमें बदलाव करें। 

स्टेप 5: फिर, सबमिट करने से पहले फॉर्म को सेव करें।

यहां भी पढ़े: Delhi Nursery Admission: 2 मार्च से शुरू होंगे नर्सरी KG के एडमिशन, जानें क्या हैं नए नियम

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News