JAC Class 10th Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड ने 10वीं के एडमिट कार्ड किए जारी; jac.jharkhand.gov.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Jan 17, 2026, 18:37 IST

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने झारखंड बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं के एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

JAC Class 10th Admit Card 2026 OUT
JAC Class 10th Admit Card 2026 OUT

झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) ने 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड की कक्षा 10 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, स्कूल टीचर्स और प्रिंसिपल को वेबसाइट पर जाकर अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, स्कूल अधिकारियों को छात्रों को एडमिट कार्ड देने से पहले हर एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के साइन करना अनिवार्य है। JAC 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 एक जरूरी दस्तावेज है, जिसे छात्रों को एग्जाम सेंटर पर ले जाना होगा। 

JAC 10th Admit Card 2026: JAC बोर्ड एग्जाम डिटेल्स 

झारखंड बोर्ड मैट्रिक एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
बोर्ड का नाम  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची
एग्जाम का नाम  JAC मैट्रिक (कक्षा 10वीं) एग्जाम 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 17 जनवरी 2026
एग्जाम शुरू होने की डेट  फरवरी 2026
ऑफिशियल वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in
डाउनलोड मोड  स्कूल लॉगिन द्वारा

JAC 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें

JAC कक्षा 10 का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स 

झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: छात्र का नाम और पासवर्ड फिल करके लॉग इन करें। 

स्टेप 4: फिर, हॉल टिकट डाउनलोड करें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News