ICAI CA Final Result 2026 Soon: 1 मार्च को जारी होगा CA का रिजल्ट, जानें कहा से करें स्कोरकार्ड को Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 27, 2026, 13:59 IST

ICAI CA January Final 2026 Exam: जनवरी सेशन के लिए ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा 1 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in से अपने-अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

The ICAI CA Final Result 2026 for the January session will be released on March 1, 2026
The ICAI CA Final Result 2026 for the January session will be released on March 1, 2026

ICAI CA January Result 2026: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) जनवरी सेशन के CA फाइनल एग्जाम का रिजल्ट 1 मार्च, 2026 को जारी करेगा। रिजल्ट ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध होगा। छात्र रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करें। साथ ही, इन्ही का इस्तेमाल करके रिजल्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। ICAI CA के एग्जाम 5 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित किए गए है।

ICAI की ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, कि "जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लास्ट एग्जाम का रिजल्ट 1 मार्च 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है। साथ ही, छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"

ICAI CA फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट की ऑफिशियल सूचना - यहां क्लिक करें

CA Final Result 2026 की मुख्य डिटेल्स 

ICAI ने ऑफिशियल तौर पर यह जानकारी दी है कि जनवरी में आयोजित हुए CA के फाइनल एग्जाम के रिजल्ट मार्च की पहली तारीख को जारी किए जाएंगे। CA एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम  ICAI CA Final (January 2026)
रिजल्ट की डेट  1 मार्च, 2026 
रिजल्ट का टाइम  शाम तक 
ऑफिशियल वेबसाइट  icai.nic.in
लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर

स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर "CA Final January 2026 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. छात्र रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को फिल करें। 
  4. फिर, कैप्चा कोड को फिल करें। 
  5. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अपने-अपने रिजल्ट की PDF को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। 

स्कोरकार्ड पर क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को अपने स्कोरकार्ड में इन निम्नलिखित डिटेल्स को जरूर चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं वह कौन-सी डिटेल्स है। 

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रत्येक सब्जेक्ट में प्राप्त अंक 
  • टोटल मार्क्स 
  • रिजल्ट स्टेटस 

यहां भी पढ़े: CUET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी; यहां exams.nta.nic.in से करें डाउनलोड, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News