Delhi Nursery Admission: 2 मार्च से शुरू होंगे नर्सरी KG के एडमिशन, जानें क्या हैं नए नियम

Akshara Verma
Last Updated: Feb 27, 2026, 17:51 IST

शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए नया शेड्यूल और नियम जारी किए हैं। इदेश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है।

Delhi Nursery Admission 2026 Starts from March 2
Delhi Nursery Admission 2026 Starts from March 2

शिक्षा विभाग ने एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें डेट्स में बदलाव के साथ-साथ पेरेंट्स के लिए भी नए निर्देश जारी किए है। पेरेंटिस अपने 3 से 6 साल के बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाने के लिए अच्छे स्कूल की तलाश करते है। वह अब बच्चों के लिए अच्छा स्कूल प्रदान करने के लिए इस सर्कुलर से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानें। 

कब से शुरू होंगे नर्सरी के एडमिशन? 

नर्सरी में बच्चों का एडमिशन कराने की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू होगी। इस प्रक्रिया में केवल दिल्ली में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, स्कूल के पास रहने वाले छात्रों को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी। 

Delhi Nursery Admission 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स 

शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार, पेरेंट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए लगभग दो सप्ताह का समय मिलेगा। साथ ही, एडमिशन की प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध होने की डेट 2 मार्च, 2026
रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 16 मार्च, 2026
रजिस्टर्ड की पहली लिस्ट और ऑब्जेक्शन विंडो  18 मार्च, 2026
ड्रॉ ऑफ लॉट्स (लॉटरी) की डेट  20 मार्च, 2026
पहली चयन लिस्ट जारी होना 23 मार्च, 2026
एडमिशन विंडो  24 मार्च - 2 अप्रैल, 2026
वेटिंग लिस्ट  4 अप्रैल - 7 अप्रैल, 2026

एडमिशन के नए और सख्त नियम

इस बार शिक्षा विभाग ने कुछ पुराने नियमों को बदलकर पेरेंट्स के लिए नए नियम जारी किए है। इन नियमों को जानने के लिए यहां देखें।

1. दूरी का नया नियम 

छात्रों के एडमिशन के लिए स्कूल से घर की दूरी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी:

  • 0-1 किमी: सबसे पहली प्राथमिकता।
  • 1-3 किमी: दूसरी प्राथमिकता।
  • 3 किमी. से अधिक: यदि बच्चा स्कूल से 3 किमी से अधिक दूर रहता है, तो पेरेंट्स को 'सुरक्षित परिवहन' (Safe Transportation) का एक शपथ-पत्र (Affidavit) देना होगा।

2. रजिस्ट्रेशन का टाइम

  • मॉर्निंग शिफ्ट स्कूल: सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक फॉर्म लिए और जमा किए जा सकते हैं।
  • इवनिंग शिफ्ट स्कूल: दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक का समय तय किया गया है।
  • पेरेंट्स को भरा हुआ फॉर्म स्कूल के 'ड्रॉप बॉक्स' में डालना होगा। इसके लिए कोई भी फीस नहीं देनी होगी।

3. वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट

नए नियमों के अनुसार, चुने गए छात्रों को एडमिशन के 6 महीने के अंदर-अंदर अपना वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट स्कूल में जमा करना होगा। यह सभी के लिए जरूरी है। 

एडमिशन के लिए आयु 

एडमिशन के लिए बच्चे की आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कक्षा  न्यूनतम और अधिकतम आयु
नर्सरी (Pre-School) 3 से 4 वर्ष
केजी (Pre-Primary) 4 से 5 वर्ष
कक्षा 1 (Class-I) 5 से 6 वर्ष

जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

रजिस्ट्रेशन करते समय इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अपने साथ जरूर रखनी होगी। 

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, बिजली का बिल, आधार कार्ड, या वोटर आईडी)।
  • बच्चे और माता-पिता की हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
  • सिबलिंग प्रूफ (यदि बड़ा भाई-बहन उसी स्कूल में पढ़ता है)।

यहां भी पढ़े: CM Shri School Admission Test 2026: रजिस्ट्रेशन edudel.nic.in पर शुरू, यहां से करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News